Thursday, 05 November 2026
ताजा खबरें
● Anand Sharma: महिला ने पकड़ लिया DM का कॉलर, फिर भी नहीं खोया आपा; कौन हैं डीएम आनंद शर्मा● UP चुनाव से पहले मायावती का बड़ा दांव, 75 जिलाध्यक्षों को लखनऊ आने का बुलावा● दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत, वेस्टर्न रेलवे चला रहा 70 से अधिक स्पेशल ट्रेनें● बिहार में MLC के BJP में जाते ही मचा बवाल, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन● IND vs NZ ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से रौंदा, सीरीज में 1-0 की बढ़त● Manipur Violence: उग्रवादी गुटों में खूनी मुठभेड़, 3 की मौत; महिलाओं ने की शांति की गुहार● अमेरिका में छाया देसी तड़का: पिया, सुहास, रो खन्ना जीते; विवेक और सरिता को झटका● नीतीश का सपना पूरा करेंगे सम्राट, गंगा की गाद से बाढ़ का इलाज

होम › न्यूज

BIHAR:नवादा की दलित बस्ती पर हमला, 10 आरोपी गिरफ्तार, तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा

Khusboo Tomar · 19 September 2024, 6:51 am · 1 मिनट पढ़ें

BIHAR:नवादा की दलित बस्ती पर हमला, 10 आरोपी गिरफ्तार, तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा

BIHAR:बिहार के नवादा जिले में जमीन विवाद के चलते दलित बस्ती मे दबंगो द्वारा आगजनी का मामला सामने आया है। घटना में दलित समुदाय के कई घर जल कर खाक हो गए हैं। गांव वालों के अनुसार, लगभग 80 घर इस आगजनी में जल गए, जबकि पुलिस ने 20 घरों के जलने की पुष्टि की हैं। घटना नवादा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ननौरा के पास स्थित कृष्णा नगर दलित बस्ती की है।

BIHAR:दबंगो ने जमीन विवाद को लेकर की आगजनी

यह घटना उस समय हुई जब दलित समुदाय और दूसरे समुदाय के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद के चलते दबंगो ने दलित परिवारों पर हमला कर दिया। पहले मारपीट की गई फिर हवाई फायरिंग के बाद उनके घरों में आग लगा दी गई। गाँव में मौजूद जमीन के एक हिस्से पर दलित परिवारों का कब्जा हैं, जिसे लेकर यह विवाद हो रहा हैं।

BIHAR:कोई शव नही हुआ बरामद,घटना में जन हानि नहीं

नवादा पुलिस अध्यक्ष अभिनव धीमान ने बताया कि शाम को 7:00 बजे पुलिस का आगजनी की सूचना मिली थी शुरुआत में 40 50 घरों के जलने का दावा किया गया था लेकिन पुलिस के जाच में अब तक 21 घरों के जलने की पुष्टि हुई है घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और नहीं कोई सब शव बरामद हुआ है।

 BIHAR:तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना

इस घटना के बाद आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इस घटना को महाजंगलराज और महा राक्षसराज करार दिया है। तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के राज में बिहार जल रहा है, और सरकार बेफिक्र है। उन्होंने कहा कि दलितों पर अत्याचार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

Spread the love

यह भी पढ़ें

प्रदेश

नीतीश का सपना पूरा करेंगे सम्राट, गंगा की गाद से बाढ़ का इलाज

Bihar News: पटना में बुधवार को राजनीति से ज्यादा विकास की चर्चा हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पहुंचे। बंद कमरे में करीब 20…

04 Nov 2026
प्रदेश

Farakka Jal Sandhi पर संजय झा का बड़ा बयान, बिहार के जल पर पहला हक बिहारियों का

Farakka Jal Sandhi: बिहार के जल अधिकार को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने…

03 Nov 2026
प्रदेश

अय्याश ASI बना रहा था अवैध संबंध, भेद खुलने पर ग्रामीणों पर बरसाई गोलियां, एक की मौत; तीन घायल

Madhubani Police Firing: बिहार के मधुबनी जिले में पुलिस की वर्दी को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ गांव में पुलिस पिकेट…

03 Nov 2026
प्रदेश

बिहार के सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा पर अहम बैठक, CM सम्राट चौधरी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात

Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर राज्य के सीमावर्ती जिलों की…

02 Nov 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *