UP in Deep Freeze: उत्तर प्रदेश में सर्दी ने अपना प्रचंड रूप धारण कर लिया है। शीतलहर और गिरते तापमान में लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है। सहारनपुर से लेकर कुशीनगर तक कोल्ड वेव का लाइट जारी किया गया है। सुबह से ही ठंडी हवा और घने कोहरे ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है।
UP in Deep Freeze: ठंड से परेशान लोग, अलाव और गर्म कपड़े बने सहारा
गलत और तेज ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। खुद को गर्म रखने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं और गर्म कपड़े पहनकर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं। खासतौर पर गरीब और बेसहारा लोगों के लिए यह मौसम बेहद मुश्किल भरा हो गया है। सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलते हुए नजर आ रहे हैं।
UP in Deep Freeze: कोहरे और गलन ने बिगाड़ा जनजीवन
प्रदेश के कई जिलों में तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है। गाने कौर के कारण विजिबिलिटी बहुत कम हो गई है जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो गया है। स्कूल जाने वाले बच्चों और काम पर जाने वाले लोगों कें लिए हालत काफ़ी कठिन हो गए है। गलन के कारण हाथ-पैर सुन्न हो रहे हैं, जिससे बुजुर्ग और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
राहत के आसान नहीं, ठंड और बढ़ाने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रकोप जल्द ख़त्म होने वाला नहीं है। दिसंबर के अंत तक तापमान में और गिरावत की संभावना जताई गई है। शीत लहर और कोहरा तेज होगा, जिससे ठंड और गलन का असर बढ़ेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में हालात और कठिन हो सकता है।





अपनी राय दें