Saturday, 07 November 2026
ताजा खबरें
● Anand Sharma: महिला ने पकड़ लिया DM का कॉलर, फिर भी नहीं खोया आपा; कौन हैं डीएम आनंद शर्मा● UP चुनाव से पहले मायावती का बड़ा दांव, 75 जिलाध्यक्षों को लखनऊ आने का बुलावा● दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत, वेस्टर्न रेलवे चला रहा 70 से अधिक स्पेशल ट्रेनें● बिहार में MLC के BJP में जाते ही मचा बवाल, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन● IND vs NZ ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से रौंदा, सीरीज में 1-0 की बढ़त● Manipur Violence: उग्रवादी गुटों में खूनी मुठभेड़, 3 की मौत; महिलाओं ने की शांति की गुहार● अमेरिका में छाया देसी तड़का: पिया, सुहास, रो खन्ना जीते; विवेक और सरिता को झटका● नीतीश का सपना पूरा करेंगे सम्राट, गंगा की गाद से बाढ़ का इलाज

होम › न्यूज

Bihar Greenfield Airports: बिहार में पहली बार बनेंगे तीन ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, विकास को मिलेगी नई उड़ान!

Khusboo Tomar · 19 December 2024, 6:33 am · 1 मिनट पढ़ें

Bihar Greenfield Airports: बिहार में पहली बार बनेंगे तीन ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, विकास को मिलेगी नई उड़ान!

Bihar Greenfield Airports: बिहार में तीन ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनने की तैयारी जोरों पर है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बुधवार को बताया कि इन एयरपोर्ट के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है। यह परियोजना बिहार के विकास के लिए एक बड़ा कदम साबित होगी और हवाई यात्रा के क्षेत्र में राज्य को नई पहचान देगी।

Bihar Greenfield Airports: भागलपुर, राजगीर और सोनपुरी में बनेंगे एयरपोर्ट

डिप्टी सीएम ने बताया कि भागलपुर राजगीर और सोनपुर में इन ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का निर्माण किया जाएगा। फिलहाल बिहार में एक ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट नहीं है, लेकिन इस पर प्रस्ताव मंजूर होते ही राज्य में तीन नए हवाई ठिकाने मिल जाएंगे।इससे लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और बिहार में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा

Bihar Greenfield Airports: ग्रीनफील्ड सड़कों पर भी होगा विकास

हवाई अड्डा के साथ-साथ बिहार सरकार ने ग्रीन फील्ड सड़कों के विकास पर भी ध्यान दिया है। इन सड़कों के निर्माण में राज्य यातायात का स्तर बेहतर होगा और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट से पूरे राज्य का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा।

 पटना एयरपोर्ट पर नई मौसम अवलोकन प्रणाली का उद्घाटन

सम्राट चौधरी ने पटना एयरपोर्ट पर मौसम विज्ञान कार्यालय और स्वचालित मौसम अवलोकन प्रणाली का भी उद्घाटन किया। यह कदम मौसम के सटीक आंकड़े देने और हवाई यातायात को सुरक्षित बनाने में मदद करेगा। यह कार्यक्रम मौसम के 150वीं स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया है।

मरीन ड्राइव पर एक लाख पौधे लगाए जाएंगे

डिप्टी सीएम ने घोषणा की की मार्च के बाद पटना के मरीन ड्राइव पर एक लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसे इको-टूरिज्म के रूप में विकसित करने की योजना है। यह न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद करेगा, बल्कि इसे पटना के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र भी बनाया जाएगा।

बिहार के विकास को मिलेगा नया आयाम

डिप्टी सीएम ने बताया कि पिछले 10 से 15 सालों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, ग्रीनफील्ड सड़के और इको-टूरिज्म जैसे प्रोजेक्ट राज्य के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। इस परियोजना से बिहार में न सिर्फ बुनियादी ढांचे का विस्तार होगा, बल्कि राज्य को एक आधुनिक और प्रगतिशील पहचान भी मिलेगी।

Spread the love

यह भी पढ़ें

प्रदेश

नीतीश का सपना पूरा करेंगे सम्राट, गंगा की गाद से बाढ़ का इलाज

Bihar News: पटना में बुधवार को राजनीति से ज्यादा विकास की चर्चा हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पहुंचे। बंद कमरे में करीब 20…

04 Nov 2026
प्रदेश

Farakka Jal Sandhi पर संजय झा का बड़ा बयान, बिहार के जल पर पहला हक बिहारियों का

Farakka Jal Sandhi: बिहार के जल अधिकार को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने…

03 Nov 2026
प्रदेश

अय्याश ASI बना रहा था अवैध संबंध, भेद खुलने पर ग्रामीणों पर बरसाई गोलियां, एक की मौत; तीन घायल

Madhubani Police Firing: बिहार के मधुबनी जिले में पुलिस की वर्दी को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ गांव में पुलिस पिकेट…

03 Nov 2026
प्रदेश

बिहार के सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा पर अहम बैठक, CM सम्राट चौधरी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात

Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर राज्य के सीमावर्ती जिलों की…

02 Nov 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *