पश्चिम एशिया में जंग जैसे हालात देख भारत ने शांति का दिया संदेश

India: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद पश्चिम एशिया में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। क्षेत्र में बढ़ते संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की आधिकारिक प्रतिक्रिया स्पष्ट करते हुए कहा कि मौजूदा परिस्थितियाँ गहरी चिंता का विषय हैं। उन्होंने दोहराया कि भारत हमेशा शांति, स्थिरता और संवाद का समर्थक रहा है।

 

 India:बातचीत और कूटनीति ही समाधान

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व के कई हिस्सों में बढ़ते तनाव के बीच भारत शांति का पक्षधर है और किसी भी विवाद का समाधान बातचीत और कूटनीति के माध्यम से ही संभव मानता है।

 

उन्होंने कहा कि भारत सभी देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है। उनका मानना है कि संघर्ष से नहीं, बल्कि संवाद से ही स्थायी समाधान निकलता है।

 

भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

 

पश्चिम एशिया में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक निवास कर रहे हैं और कार्यरत हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर सरकार सतर्क है। प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि भारत इस क्षेत्र से जुड़े सभी देशों के संपर्क में है और भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

 

नेतन्याहू से फोन पर चर्चा

 

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय हालात पर विस्तार से चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने तनाव को जल्द समाप्त करने और शांति बहाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

 

भारत ने एक बार फिर वैश्विक मंच पर शांति और संतुलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *