Raghopur boat accident: जिलाधिकारी ने की सख्त कार्रवाई, राघोपुर के सीओ दीपक कुमार हटाए गए

Raghopur boat accident: बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में हुए भीषण नाव हादसे के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में लापरवाही को देखते हुए राघोपुर के अंचल अधिकारी (सीओ) दीपक कुमार को पद से हटा दिया गया है। इसकी जानकारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, वैशाली ने दी है।

Raghopur boat accident: जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश

जिलाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अंचल संबंधी कार्यों के सुचारु संचालन के लिए राघोपुर अंचल की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पातेपुर के अंचल अधिकारी प्रभात कुमार को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ राघोपुर अंचल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उन्हें तत्काल प्रभार लेकर सभी कार्यों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

Raghopur boat accident: राघोपुर के सीओ को हटाया गया

वहीं, राघोपुर के निवर्तमान सीओ दीपक कुमार को अगले आदेश तक जिला जन शिकायत कोषांग, वैशाली में प्रतिनियुक्त किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

नाव पलटने से 13 लोगों की मौत

गौरतलब है कि राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद पंचायत के भगतान टोला में भोज में शामिल होने जा रहे करीब 20 लोग एक छोटी और जर्जर नाव से नदी पार कर रहे थे। बीच पानी में नाव अनियंत्रित होकर पलट (Raghopur boat accident) गई, जिसमें 13 बच्चों की मौत हो गई। मरने वालों में 9 बच्चियां और 4 बच्चे शामिल हैं, जिनकी उम्र 15 साल से कम थी। हादसे में 6 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जिनमें 2 वयस्क पुरुष और 4 बच्चियां शामिल हैं और उनका इलाज एनएमसीएच में चल रहा है।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *