Good News: अब दरभंगा और पूर्णिया से भी फ्लाइट के जरिए चीन जाइए, पढ़ें पूरी खबर

Bihar Airports: बिहार के यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अब 29 मार्च से बिहार के चार शहरों—पटना, पूर्णिया, गया और दरभंगा—से यात्री कोलकाता के रास्ते शंघाई जा सकेंगे। यह सेवा IndiGo एयरलाइंस की ओर से शुरू की जा रही है।

 

इस नई सुविधा के शुरू होने से बिहार के लोगों को चीन जाने में काफी आसानी होगी। पटना से शंघाई जाने वाले यात्रियों के लिए शुरुआती किराया करीब 15,999 रुपये रखा गया है।

 

Bihar Airports: पटना से शंघाई जाने में कितना लगेगा समय

 

पटना से कोलकाता तक की यात्रा और फिर वहां से शंघाई जाने वाली फ्लाइट मिलाकर लगभग 8 घंटे 40 मिनट का समय लगेगा। कुल मिलाकर पटना से शंघाई पहुंचने में करीब 14 से 15 घंटे का समय लग सकता है।

 

वहीं पूर्णिया से कोलकाता के रास्ते शंघाई जाने में लगभग 5 घंटे 35 मिनट का समय लगेगा। जबकि दरभंगा से कोलकाता होते हुए शंघाई पहुंचने में करीब 5 घंटे 50 मिनट लगेंगे।

 

यात्रियों का सामान पटना, पूर्णिया, गया और दरभंगा एयरपोर्ट से ही सीधे बुक कर दिया जाएगा। यात्रियों को बीच में सामान लेने की जरूरत नहीं होगी और वे शंघाई पहुंचकर ही अपना सामान प्राप्त कर सकेंगे।

 

बिहार में हवाई कनेक्टिविटी हो रही मजबूत

 

बिहार के कई शहरों जैसे बेगूसराय, मोतिहारी, सोनपुर, गोपालगंज, रक्सौल, भागलपुर, मुंगेर और मधुबनी में भी एयरपोर्ट बनाने की योजना पर काम चल रहा है।

 

इसके अलावा सहरसा में नया एयरपोर्ट बनाया जाएगा, जिसके लिए अगले महीने टेंडर जारी होने की संभावना है।

 

इसका ऐलान डिप्टी सीएम Samrat Choudhary ने सहरसा में समृद्धि यात्रा के दौरान किया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *