Uttar Pradesh के कौशांबी जिले में एक चौकने वाली खबर सामने आई है. जहां मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी के तुरंत बाद दुल्हन भाग गई. आरोप है कि दुल्हन ने सुहागरात से पहले ही फौजी दूल्हे को ठुकरा दिया और घर में रखे 5 नकद और 15 लाख के जेवरात लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. घटना के बाद ससुराल पक्ष सदमे में है, वहीं पुलिस मामले में केस दर्ज कर तेजी से जांच कर रही हैं।
सुचना के अनुसार यह घटना करीब एक सप्ताह पहले सराय अकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की है. युवती की शादी 8 फरवरी को मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ हुई थी. युवक भारतीय थल सेना में है. बहरहाल बरात लेकर गेस्ट हाउस पर पहुंचे दूल्हे के साथ युवती ने दुल्हन बनकर पूरे रीति-रिवाज से सात भी फेरे लिए और मां-बाप समेत अन्य परिजन व रिश्तेदारों ने बेटी की विदाई की. लेकिन शायद दुल्हन किसी और को ही अपने मन में दूल्हा मान बैठी थी. आरोप है कि दुल्हन सुहागरात से पहले ही ससुराल से 5 लाख नकद और लगभग 15 लाख के गहने लेकर फरार हो गई.
Uttar Pradesh मन में था कोई और
आधी देर रात जब ससुराल के लोगों को खबर हुई तो सभी के होश उड़ गए. दुल्हन ने दूल्हे के सांवले रंग को लेकर आपत्ति दिखई हालांकि, परिजनों ने इसे नजर अंदाज किया. और पहले से दुल्हन अन्य युवक के संपर्क में थी और उसी के साथ जाने की पूरी योजना बना चुकी थी.पीड़ित पति ने एफआईआर दर्ज कराई है. जिसमें साफ कहा गया है कि मेरी पत्नी जब रात में सो रही थी, तभी सराय अकिल थाना क्षेत्र का रहने वाला निकेश कुमार बहला फुसलाकर भगा ले गया. सीओ सदर शिवांक सिंह का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नवविवाहिता की तलाश की जारी हैं।