Darbhanga AIIMS को लेकर बड़ी खबर, स्वास्थ्य मंत्री से मिले सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर

Darbhanga AIIMS: दरभंगा के लोकसभा सांसद सह लोकसभा में भाजपा के सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर दरभंगा एम्स के निर्माण कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया। दिल्ली स्थित मंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान सांसद ने एक आग्रह पत्र भी सौंपा।

सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि दरभंगा एम्स (Darbhanga AIIMS0 बिहार ही नहीं, बल्कि भारत सरकार की एक अति महत्वाकांक्षी योजना है, जो उत्तर बिहार, मिथिला क्षेत्र, नेपाल के 14 जिलों तथा पूर्वोत्तर राज्यों के लगभग 15 करोड़ लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में वरदान साबित होगा।

Darbhanga AIIMS: बाउंड्रीवाल निर्माण 30 अप्रैल 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य

उन्होंने बताया कि 1 मई 2025 से 37.82 करोड़ रुपये की लागत से 5.3 किलोमीटर में एम्स की बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य शुरू किया गया है, जिसे 30 अप्रैल 2026 तक हर हाल में पूरा किया जाना है।

सांसद ने कहा कि एम्स (Darbhanga AIIMS) के मुख्य भवन निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तकनीकी टीम शीघ्र ही जमीनी स्तर पर कार्यों की वास्तविक प्रगति का आकलन करेगी।

Darbhanga AIIMS 2027 तक पूरा होने का लक्ष्य, पर दिख रही देरी

डॉ. ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूमि पूजन के समय 2027 के अंत तक एम्स के निर्माण पूरा होने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। हालांकि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यह लक्ष्य चुनौतीपूर्ण प्रतीत हो रहा है।

उन्होंने कहा कि दरभंगा एम्स केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार की मिथिला के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता का सबसे बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट है, इसलिए इसका समयबद्ध तरीके से पूरा होना और मेडिकल शिक्षा की शुरुआत होना आवश्यक है।

Darbhanga AIIMS: उच्च स्तरीय टीम करेगी प्रगति की समीक्षा

सांसद के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने आश्वस्त किया है कि स्वास्थ्य मंत्रालय की एक उच्च स्तरीय तकनीकी टीम शीघ्र ही निर्माण कार्यों की समीक्षा करेगी। समीक्षा के बाद परियोजना को टाइम बाउंड मोड में पूरा करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।

डॉ. ठाकुर ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री से दरभंगा में चल रहे Darbhanga AIIMS के निर्माण कार्यों में तत्काल तेजी लाने की दिशा में ठोस पहल करने का आग्रह किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *