Delhi–Dehradun Expressway: उद्घाटन की तैयारी तेज, जल्द मिल सकती है सौगात

Delhi–Dehradun Expressway:  राजधानी दिल्ली को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से जोड़ने वाला 212 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे लगभग तैयार हो चुका है। सूत्रों के अनुसार, इसके उद्घाटन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं और जल्द ही इसे जनता को समर्पित किया जा सकता है।

 

बताया जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किए जाने की संभावना है। प्रधानमंत्री कार्यालय से समय मांगा गया है और जैसे ही तिथि तय होगी, परियोजना का औपचारिक लोकार्पण कर दिया जाएगा। इस परियोजना की आधारशिला वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री ने रखी थी।

 

यह एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर खेकड़ा, शामली और सहारनपुर होते हुए देहरादून तक जाएगा। इसके चालू होने के बाद दिल्ली से देहरादून की यात्रा पहले की तुलना में अधिक तेज, सुगम और सुविधाजनक हो जाएगी।

 

Delhi–Dehradun Expressway: इन इलाकों को मिलेगा सीधा लाभ

 

एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद गीता कॉलोनी, वजीराबाद, सोनिया विहार, यमुना विहार, शास्त्री पार्क, मुस्तफाबाद, करावल नगर समेत गाजियाबाद के लोनी और बागपत-शामली की ओर जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में इन क्षेत्रों के लोगों को जाम का सामना करते हुए पुश्ता रोड या सीलमपुर के रास्ते से गुजरना पड़ता है।

 

Delhi–Dehradun Expressway: 15 मिनट में बॉर्डर तक पहुंचने की सुविधा

 

एक्सप्रेसवे के संचालन के बाद वाहन चालक निजामुद्दीन से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के जरिए अक्षरधाम पहुंचेंगे और वहां से सीधे दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर चढ़कर महज 15 मिनट में बॉर्डर तक पहुंच सकेंगे। इससे दिल्ली के पूर्वी हिस्सों में ट्रैफिक दबाव कम होने की उम्मीद है।

 

Delhi–Dehradun Expressway: बाहरी राज्यों को भी फायदा

 

यह 212 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से उत्तराखंड तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए भी लाभकारी साबित होगा। साथ ही, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के डीएनडी लिंक से जुड़ने के बाद मध्य प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों से आने-जाने की सुविधा और बेहतर हो जाएगी।

 

कुल मिलाकर, दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे के शुरू होने से यात्रा समय में कमी आएगी, ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *