एल मेंचो’ ढेर ,अमेरिकी खुफिया जानकारी का महत्वपूर्ण योगदान

US: मेक्सिको ने एक बड़े सुरक्षा अभियान में कुख्यात ड्रग लॉर्ड एल मेंचो को मार गिराने का  करा दावा । मेक्सिकन स्पेशल फोर्सेज द्वारा चलाए गए इस ऑपरेशन में जालिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल

 (CJNG) के प्रमुख को निशाना बनाया गया।

 

अमेरिका ने पुष्टि की है कि यह कार्रवाई मैक्सिकन सरकार के नेतृत्व में हुई, लेकिन इसमें वॉशिंगटन से मिली अहम खुफिया जानकारी का महत्वपूर्ण योगदान था। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी Karoline Leavitt ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि ऑपरेशन मैक्सिकन अधिकारियों के निर्देश पर अंजाम दिया गया, जबकि अमेरिकी प्रशासन ने इंटेलिजेंस सपोर्ट उपलब्ध कराया।

 

लेविट के मुताबिक, एल मेंचो मेक्सिको और अमेरिका दोनों के लिए  लक्ष्य था, क्योंकि वह अमेरिका में फेंटानिल की तस्करी के प्रमुख सरगनाओं में शामिल था। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले वर्ष Donald Trump के नेतृत्व में प्रशासन ने CJNG को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया था।

 

US: ऑपरेशन के दौरान गंभीर रूप से घायल

 

मेक्सिकन रक्षा मंत्रालय के अनुसार, नेमेसियो ओसेगुएरा सर्वेंटेस ऑपरेशन के दौरान गंभीर रूप से घायल हुआ और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इस कार्रवाई में कार्टेल के तीन अन्य सदस्य मारे गए, तीन घायल हुए और दो को गिरफ्तार किया गया।

 

अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने बताया कि अमेरिकी मिलिट्री नेतृत्व में एक टास्क फोर्स ने ड्रग लॉर्ड पर विस्तृत टारगेट पैकेज”तैयार किया, जिसे बाद में मैक्सिकन सरकार के साथ साझा किया गया।

 

ड्रग कार्टेल नेटवर्क की मैपिंग

 

हाल ही में जॉइंट इंटरएजेंसी टास्क फोर्स काउंटर कार्टेल नामक इकाई की औपचारिक शुरुआत की गई थी। इस टास्क फोर्स का उद्देश्य अमेरिका-मेक्सिको सीमा के दोनों ओर सक्रिय ड्रग कार्टेल नेटवर्क की मैपिंग करना है। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खुफिया सहयोग के अलावा ऑपरेशन में वॉशिंगटन की कोई प्रत्यक्ष सैन्य भूमिका नहीं थी।

 

इस ऑपरेशन के बाद कई मैक्सिकन राज्यों में हिंसा भड़क उठी। कार्टेल समर्थकों ने सड़कों पर वाहन खड़े कर हाईवे जाम किए और कई जगहों पर आगजनी की घटनाएं सामने आईं। सुरक्षा बलों ने हालात को काबू में करने के लिए अतिरिक्त तैनाती की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *