ईरान में बढ़ते तनाव के बीच भारत का अलर्ट, भारतीय दूतावास ने नागरिकों से देश छोड़ने की अपील

Iran: ईरान में बढ़ते तनाव और अमेरिका की संभावित सैन्य कार्रवाई की आशंका को देखते हुए भारत सरकार ने वहां मौजूद सभी भारतीय नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया है। भारतीय दूतावास ने नागरिकों से तुरंत देश छोड़ने की अपील की है।

 

भारतीय नागरिक जल्द से जल्द ईरान से बाहर निकलें

 

Iran: दूतावास की ओर से जारी ताज़ा सूचना में कहा गया है कि छात्र, तीर्थयात्री, व्यवसायिक यात्रा पर गए लोग और पर्यटक—सभी भारतीय नागरिक उपलब्ध किसी भी सुरक्षित माध्यम से जल्द से जल्द ईरान से बाहर निकलें। कमर्शियल फ्लाइट या अन्य सुरक्षित परिवहन साधनों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

 

दूतावास ने बताया कि 14 जनवरी 2026 को जारी की गई पूर्व एडवाइजरी को भी दोहराया गया है। इसमें नागरिकों से किसी भी प्रदर्शन, भीड़भाड़ वाले इलाकों और असुरक्षित क्षेत्रों से दूर रहने, स्थानीय मीडिया से हालात की जानकारी लेते रहने और दूतावास के संपर्क में बने रहने को कहा गया है।

 

इसके अलावा, सभी भारतीय नागरिकों को अपने पासपोर्ट, वीज़ा और अन्य पहचान पत्र हमेशा अपने पास रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आपात स्थिति में निकासी या यात्रा की प्रक्रिया तुरंत पूरी की जा सके। किसी भी समस्या या आपात स्थिति में भारतीय दूतावास से तुरंत संपर्क करने की सलाह दी गई है।

 

दूतावास ने यह भी अपील की है कि ईरान में मौजूद सभी भारतीय अपने विवरण दूतावास में अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में उनसे शीघ्र संपर्क किया जा सके। बदलते हालात को देखते हुए नागरिकों से सतर्क रहने और जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर पहुंचने का आग्रह किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *