इज़रायल-अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, तेहरान में धमाकों से मची अफरा-तफरी

Israel: इज़रायल और अमेरिका की ओर से ईरान पर बड़े हमले की खबर सामने आई है। हमले के बाद राजधानी तेहरान के आसमान में घना धुआं छा गया और सड़कों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

जानकारी के मुताबिक, सेंट्रल तेहरान में कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं। हमले के बाद लोगों को अपनी गाड़ियों में शहर छोड़ते हुए देखा गया। हालात को देखते हुए प्रशासन ने मोबाइल सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी हैं।

 

Israel: खामेनेई के दफ्तर के पास हुए धमाके

 

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के कार्यालय के पास धमाके होने की खबर है। हालांकि बताया गया है कि हमले के समय खामेनेई तेहरान में मौजूद नहीं थे और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।

 

इज़रायल ने दिया बयान

 

इज़रायल के रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज़ ने कहा कि यह कार्रवाई खतरों को दूर करने के उद्देश्य से की गई है। इज़रायली सेना ने पहले ही नागरिकों को संभावित मिसाइल हमलों को लेकर सतर्क रहने की चेतावनी जारी कर दी थी।

 

हमले के बाद यरुशलम और तेल अवीव में सायरन बजाए गए, ताकि लोगों को संभावित जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार किया जा सके।

फिलहाल हवाई क्षेत्र बंद

 

हमले के तुरंत बाद ईरान ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया। इसके चलते तेल अवीव और अम्मान से आने-जाने वाली कई उड़ानों को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ दिया गया।

 

सूत्रों के मुताबिक यह एक प्रिवेंटिव मिसाइल स्ट्राइक थी, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका की भूमिका भी शामिल रही। एक अमेरिकी अधिकारी ने इस हमले में अमेरिका की भागीदारी की पुष्टि की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *