Mahakumbh 2025: तीर्थराज प्रयाग में महाकुंभ का मंगलारम्भ, उमड़ा सनातनियों का सैलाब

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में आज पौष पुर्णिमा(13 जनवरी) से दिव्य, भव्य महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है। सनातन के इस महापर्व में हिस्सा लेने के लिए भक्तों का सैलाब संगम नगरी में उमड़ पड़ा है। महाकुंभ में देश-विदेश से श्रद्धालुओं ने संगम घाट पर डूबकी लगाई।

Mahakumbh 2025: 45 दिनों तक संगम तट भक्त करेंगे कल्पवास

MAHAKUMBH 2025:प्रयागराज महाकुंभ आज पौष पुर्णिमा(13 जनवरी) से शुरू होकर महाशिवरात्रि(26 फरवरी) तक चलेगा। इस दौरान करीब 45 करोड़ श्रद्धालुओं के तीर्थराज प्रयाग आने की संभावना है। महाकुंभ(MAHAKUMBH 2025) के दौरान करोड़ श्रद्धालु संगम नगरी में कल्पवास करेंगे। हर रोज औसतन करीब 90 लाख श्रद्धालु महाकुंभ आएंगे।

महाकुंभ में कब-कब होगा शाही स्नान?

इस बार महाकुंभ 6 शाही स्नान का संयोग बन रहा है। पहला शाही स्नान पौष पुर्णिमा को होगा, तो वहीं अंतिम शाही स्नान महाशिवरात्रि को होगा।

  • पहला शाही स्नान- 13 जनवरी(पौष पुर्णिमा)
  • दूसरा शाही स्नान- 14 जनवरी (मकर संक्रांति)
  • तीसरा शाही स्नान- 29 जनवरी (मौनी अमावस्या)
  • चौथा शाही स्नान- 2 फरवरी (बसंत पंचमी)
  • पांचवां शाही स्नान- 12 फरवरी (माघ पूर्णिमा)
  • आखिरी शाही स्नान- 26 फरवरी (महाशिवरात्रि)

Mahakumbh 2025: 144 साल बाद महाकुंभ का अद्भूत संयोग

तीर्थराज प्रयाग में लगने वाला इस बार का महाकुंभ कई मायनों में विशेष है। प्रयागराज में हर छह साल में अर्धकुंभ का आयोजन होता है और प्रत्येक 12 वर्ष में संगमनगरी में एक पूर्णकुंभ लगता है। लेकिन इस बार तीर्थराज में महाकुंभ लग रहा है। जो 12 पूर्ण कुंभ के बाद 144 साल में प्रयागराज में लगता है।

तीसरी बड़ी आबादी वाला देश होगा महाकुंभनगर

तीर्थराज प्रयाग में महाकुंभ के दौरान करीब 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। जनसंख्या के हिसाब से भारत और चीन के बाद महाकुंभनगर दुनिया का तीसरा बड़ा देश होगा। महाकुंभ में आने वाले लोगों की संख्या अमेरिका की कुल आबादी से करीब 10 करोड़ ज्यादा होगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *