बिहार में खुले में मांस बेचने पर रोक ,नियामो का पालन आनिवार्य

Bihar news:  बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य में किसी की भावना को आहत नहीं होने दिया जाएगा. मांस बेचने वालों को सभी नियमों का पालन करना होगा.

अब खुले में मांस नहीं बिकेगा. इसको लेकर बिहार की नीतीश कुमार की सरकार ने सख्ती के संकेत दिए हैं. बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार (16 फरवरी) को कहा कि खुली सड़क पर अब कोई मांस नहीं बिकेगा. किसी की भावना को आहत नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि नियम के अनुसार जिसको लाइसेंस मिला है, उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ‘भौकाल’ नहीं बनाती, यह सरकार सरोकार से समस्या का समाधान करती है.

Bihar news:  खुले में मांस की बिक्री होगी बंद

विधान परिषद में डिप्टी सीएम सह नगर विकास आवास मंत्री विजय सिन्हा ने कहा, खुले में मांस की बिक्री नहीं होगी. लाइसेंस धारी ही मांस बेच सकेंगे. मांस बेचने वालों को सभी नियमों का पालन करना होगा, अन्यथा कड़ी कार्रवाई होगी. पूरे बिहार में खुले स्थानों पर मांस की बिक्री नहीं होने दी जाएगी.

Bihar news: मांस की दुकानों को पर्दे या शीशे से ढकना होगा-विजय सिन्हा

Bihar news: बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने आगे कहा, ”स्वच्छता, सार्वजनिक स्वास्थ्य और व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह फैसला जरूरी है. किसी की भावना को आहत नहीं होने दिया जाएगा. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि स्थानीय स्तर पर निगरानी बढ़ाई जाए और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए. मांस की दुकानों को पर्दे या शीशे से ढकना होगा, ताकि राहगीरों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *