दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट की लड़कियों पर नस्लीय हमला, आरोपी गिरफ्तार

Delhi: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में अरुणाचल प्रदेश की तीन युवतियों के साथ कथित नस्लीय टिप्पणी और बदसलूकी का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मालवीय नगर थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर जांच की गई, जिसके बाद आरोपी महिला रूबी जैन को हिरासत में लिया गया। आरोप है कि 20 फरवरी को उसने तीनों युवतियों के खिलाफ नस्लीय और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई

 

पुलिस ने बताया कि प्रारंभ में मामला भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया था, लेकिन बाद में आरोपी के खिलाफ SC/ST एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं। इस केस की जांच एसीपी रैंक के अधिकारी को सौंपी गई है और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं।

 

पीड़ितों के संपर्क में कार्यालय — रिजिजू

 

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि उनका कार्यालय पीड़ित युवतियों के लगातार संपर्क में है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट से जुड़े किसी भी व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार की स्थिति में तुरंत सख्त कार्रवाई की जाती है।

 

उन्होंने कहा कि अब हालात पहले जैसे नहीं हैं और नॉर्थ ईस्ट के लोगों के खिलाफ किसी भी तरह के दुर्व्यवहार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।

मुख्यमंत्री ने बताया शर्मनाक

 

पेमा खांडू ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए कड़ी निंदा की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

विवाद की पृष्ठभूमि

 

पुलिस के अनुसार, दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में किराए के मकान में मरम्मत कार्य को लेकर तीनों युवतियों का पड़ोसियों से विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान उनके खिलाफ नस्लीय टिप्पणी की गई और उन्हें धमकाया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *