Taliban: तालिबानके रक्षा मंत्रालय ने बयान देते हुए कहां तालिबानीयो द्वारा पाकिस्तान रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस और क्वेटा की 12वीं कोर सहित कई सैन्य बल और ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। यह जवाब उन्होने पाकिस्तान द्वारा काबुल और बगराम एयरबेस पर कथित हमलों के जवाब में की गई है। मिडिल ईस्ट में फिर अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव पूर्ण स्थिती हैं।
पाक के सैैन्य ठिकानों पर हमले
तालिबानीयो के हाथ अफगानिस्तान कि सत्ता संभाले हुए तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने बताया उन्होने पाकिस्तान के खिलाफ अहम सैन्य ठिकानों पर सफल हवाई हमले किए हैं।
तालिबानी वायुसेना ने किया हमला
तालिबानी और उनकी वायुसेना ने रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस, क्वेटा में मौजूद 12वीं कोर, खैबर पख्तूनख्वा के मोहम्मद एजेंसी इलाके और सैन्य अड्डों को निशाना बना तबाह किया । पाकिस्तान को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ।
फिलहाल इन दावों पर पाकिस्तान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन इससे पाकिस्तान-अफगानिस्तान में तनाव और अधिक बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।