विवादों के बीच The Kerala Story 2 रिलीज, कलेक्शन में O Romeo को पछाड़ा

The Kerala Story 2: साल 2023 की चर्चित क्राइम ड्रामा फिल्म The Kerala Story की रिलीज के करीब तीन साल बाद निर्माता Vipul Amrutlal Shah इसका सीक्वल The Kerala Story 2 Goes Beyond लेकर आए हैं। फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई थी और मामला अदालत तक पहुंच गया था। हालांकि कानूनी अड़चनों के बाद आखिरकार फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई।

विवादों के बावजूद सिनेमाघरों में रिलीज

पहली फिल्म की तरह ही ‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर भी देशभर में बहस छिड़ी रही। कुछ दृश्यों को लेकर आपत्ति जताई गई, जिसके बाद कोर्ट ने शुरुआती तौर पर फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी थी। बाद में सुनवाई के दौरान प्रतिबंध हटाया गया और फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज की अनुमति मिल गई।

The Kerala Story 2:  पुरानी फिल्मों पर पड़ी भारी

27 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म का किसी नई बॉलीवुड फिल्म से सीधा मुकाबला नहीं था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर पहले से चल रही O’Romeo और Border 2 जैसी फिल्मों की मौजूदगी के बावजूद ‘द केरल स्टोरी 2’ ने बेहतर शुरुआत दर्ज की।
Sunny Deol की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ और Shahid Kapoor की ‘ओ’रोमियो’ पहले से बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई थीं, लेकिन नई रिलीज ने ओपनिंग डे पर बढ़त बना ली।

पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्देशक Kamakhya Narayan Singh के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 3.5 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 4.15 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

दूसरी ओर, एक महीने से ज्यादा समय से सिनेमाघरों में चल रही ‘बॉर्डर 2’ ने शुक्रवार को लगभग 17 लाख रुपये का कारोबार किया, जबकि ‘ओ’रोमियो’ ने रिलीज के 15वें दिन करीब 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया।

The Kerala Story 2: क्यों हो रहा है फिल्म पर विवाद?

‘द केरल स्टोरी 2’ की कहानी कथित जबरन धर्म परिवर्तन जैसे संवेदनशील विषय पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जाता है। इसी विषय और कुछ दृश्यों को लेकर फिल्म पर आपत्तियां उठीं, जिसके चलते मामला अदालत तक पहुंच गया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *