Parliament: संसद के बजट सत्र में गतिरोध बना हुआ है। बजट सत्र के नौवें दिन भी लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हंगामे पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि सदन में सभी सदस्यों को नियमों के तहत बोलने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि संसद नारेबाज़ी और अव्यवस्था के लिए नहीं, बल्कि चर्चा और संवाद के लिए है। इसी बीच यह चर्चा भी तेज हो गई है कि विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है।
कार्यवाही के दौरान विपक्षी सांसदों ने ‘राहुल गांधी को बोलने दो’ के नारे लगाए और जोरदार विरोध दर्ज कराया।
विपक्षी दलों की बैठक में रणनीति पर चर्चा
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी नेताओं ने संसद परिसर में बैठक की। इस बैठक में लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की संभावना पर विचार किया गया। कांग्रेस पार्टी ने साफ शब्दों में कहा कि यदि राहुल गांधी को सदन में बोलने का अवसर नहीं दिया गया, तो संसद में गतिरोध बना रह सकता है।
Parliament: मल्लिकार्जुन खरगे का बयान
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ संसद पहुंचे। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या आज भी सदन की कार्यवाही बाधित रहेगी, तो उन्होंने जवाब दिया।