Friday, 06 November 2026
ताजा खबरें
● Anand Sharma: महिला ने पकड़ लिया DM का कॉलर, फिर भी नहीं खोया आपा; कौन हैं डीएम आनंद शर्मा● UP चुनाव से पहले मायावती का बड़ा दांव, 75 जिलाध्यक्षों को लखनऊ आने का बुलावा● दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत, वेस्टर्न रेलवे चला रहा 70 से अधिक स्पेशल ट्रेनें● बिहार में MLC के BJP में जाते ही मचा बवाल, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन● IND vs NZ ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से रौंदा, सीरीज में 1-0 की बढ़त● Manipur Violence: उग्रवादी गुटों में खूनी मुठभेड़, 3 की मौत; महिलाओं ने की शांति की गुहार● अमेरिका में छाया देसी तड़का: पिया, सुहास, रो खन्ना जीते; विवेक और सरिता को झटका● नीतीश का सपना पूरा करेंगे सम्राट, गंगा की गाद से बाढ़ का इलाज

होम › Entertainment

SUPERSTAR SINGER 3 के कंटेस्टेंट्स को मिला मीत ब्रदर्स एकेडमी में म्यूजिक सिखाने का ऑफर

Web Desk · 03 August 2024, 7:32 pm · 1 मिनट पढ़ें

SUPERSTAR SINGER 3 के कंटेस्टेंट्स को मिला मीत ब्रदर्स एकेडमी में म्यूजिक सिखाने का ऑफर

सिंगिंग रियलिटी शो SUPERSTAR SINGER 3 में मीत ब्रदर्स के म्यूजिक कंपोजर मनमीत सिंह ने कंटेस्टेंट क्षितिज सक्सेना को पीलीभीत में अपने म्यूजिक इंस्टीट्यूट में सिखाने का ऑफर दिया है।

दरअसल शो में कैलाश खेर, ऋषि सिंह, मीत ब्रदर्स फेम मनमीत, हरमीत सिंह, साधना सरगम ​​और दीपक पंडित स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान, उनके सामने उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से आए क्षितिज सक्सेना ने ‘शर्ट दा बटन’, ‘लैंबोर्गिनी’, ‘दिल गलती कर बैठा है’ और ‘नाचेंगे सारी रात’ जैसे गानों पर शानदार परफॉर्मेंस दी। क्षितिज के शानदार परफॉर्मेंस से इंप्रेस होकर मीत ब्रदर्स ने उन्हें पीलीभीत में मीत ब्रदर्स एकेडमी चलाने का ऑफर दिया, जो जल्द ही खुलने वाला है।

उनकी परफॉर्मेंस की सराहना करते हुए मनमीत ने कहा कि हमने कभी नहीं सोचा था कि इस उम्र का कोई बच्चा इस तरह गा सकता है, ऐसा परफॉर्म करना आसान नहीं है। क्षितिज ने रोमांटिक, डांस नंबर और पार्टी सॉन्ग्स को बेहतरीन तरीके से गाया है।

उन्होंने नेहा कक्कड़ से कहा कि अगर वे कभी डुएट सॉन्ग का प्लान बनाते हैं, तो वे एक ऐसा गाना रिकॉर्ड करना पसंद करेंगे जिसमें नेहा और क्षितिज एक साथ हों।

उन्होंने कहा कि क्षितिज ने हमेशा अपने गांव की बहुत तारीफ की है। हमारे पास एक म्यूजिक एकेडमी ‘मीत ब्रदर्स एकेडमी है, जो पूरे देश में फैला हुआ है, और मैं चाहता हूं कि हमें आपके गृहनगर पीलीभीत में इस एकेडमी को खोलने का मौका मिले। आप इसके परमानेंट मेंबर होंगे, और अगर आप वहां आते हैं, तो आप सिखा भी सकते हैं। मैं चाहता हूं कि आप एकेडमी चलाएं।”

 

Spread the love
Web Desk

गांव से शहर तक, सड़क से संसद तक... Reporter Diaries

इनकी सभी खबरें ›

यह भी पढ़ें

Entertainment

आरएसएस पर बनी Shatak Movie छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, छह महीने तक नहीं लगेगा SGST

Shatak Movie: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष पूरे होने पर बनी हिंदी फीचर फिल्म ‘शतक: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष’ को छत्तीसगढ़ सरकार ने…

27 Feb 2026
Entertainment

क्या है पूरा मामला, जिस वजह से Rajpal yadav गए जेल

Rajpal Yadav: फिल्मों में सबको हंसाने वाले मशहूर एक्टर राजपाल यादव इस समय तिहाड़ जेल में बंद हैं। यह खबर सुनकर उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। छोटे…

11 Feb 2026
Entertainment

Ghooskhor Pandit फिल्म विवाद पर नेटफ्लिक्स का यू-टर्न, High Court में दिया बड़ा बयान

Ghooskhor Pandit: नेटफ्लिक्स की अपकमिंग फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ (Ghooskhor Pandit) के टाइटल को लेकर उठे विवाद के बाद कंपनी ने दिल्ली हाईकोर्ट में अहम बयान दिया है। स्ट्रीमिंग…

10 Feb 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *