Thursday, 05 November 2026
ताजा खबरें
● Anand Sharma: महिला ने पकड़ लिया DM का कॉलर, फिर भी नहीं खोया आपा; कौन हैं डीएम आनंद शर्मा● UP चुनाव से पहले मायावती का बड़ा दांव, 75 जिलाध्यक्षों को लखनऊ आने का बुलावा● दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत, वेस्टर्न रेलवे चला रहा 70 से अधिक स्पेशल ट्रेनें● बिहार में MLC के BJP में जाते ही मचा बवाल, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन● IND vs NZ ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से रौंदा, सीरीज में 1-0 की बढ़त● Manipur Violence: उग्रवादी गुटों में खूनी मुठभेड़, 3 की मौत; महिलाओं ने की शांति की गुहार● अमेरिका में छाया देसी तड़का: पिया, सुहास, रो खन्ना जीते; विवेक और सरिता को झटका● नीतीश का सपना पूरा करेंगे सम्राट, गंगा की गाद से बाढ़ का इलाज

होम › न्यूज

मुंबई के धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा कड़ी, पुलिस का हाई अलर्ट

Khusboo Tomar · 28 September 2024, 5:52 am · 1 मिनट पढ़ें

मुंबई के धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा कड़ी, पुलिस का हाई अलर्ट

Mumbai:मुंबई शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है । जिसके पीछे सेंट्रल एजेंसी द्वारा संभावित आतंकवादी खतरों के अलर्ट का कारण बताया जा रहा है। यह अलर्ट खासतौर से धार्मिक स्थलों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों के लिए जारी किया गया है । यहां पर खतरे की अधिक संभावना हो सकती है पुलिस ने इस अलर्ट को गंभीरता से लेते हुए सभी आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं ।

धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान

अलर्ट के बाद मुंबई के धार्मिक स्थल ऑन और भीड़भाड़ वाले स्थान पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं । पुलिस अधिकारियों को इन क्षेत्रों में सख्त निगरानी रखने का आदेश दिया गया है । इसके अलावा शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर”मॉक ड्रिल”का आयोजन भी किया जा रहा है ,ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया दी जा सके। पुलिस द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सुरक्षा में कोई कमी ना हो और किसी भी खतरे को डाला जा सके ।

Mumbai: मॉक ड्रिल्स और सुरक्षा व्यवस्था

मुंबई पुलिस ने शहर के सभी DCP (Deputy commissioner of police) को अपने-अपने जोन में सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। इस संदर्भ में मॉक ड्रिल भी आयोजित की जा रही है, ताकि सुरक्षा कर्मियों की जांच हो सके। पुलिस का मानना है कि ऐसे अभ्यास से किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए बेहद जरूरी है ।

 भारी भीड़ वाले इलाके पर विशेष फोकस

शुक्रवार को पुलिस ने मुंबई के प्रसिद्ध कोर्फेड मार्केट इलाके में मॉक ड्रिल की, यह इलाका भारी भीड़ के लिए जाना जाता है। और यहां दो प्रमुख धार्मिक स्थल भी स्थित है मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस ने इलाके में सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की और किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी की। इस मॉक ड्रिल को एक सिक्योरिटी एक्सरसाइज का हिस्सा बताया गया लेकिन अचानक से इस प्रकार की एक्सरसाइज क्यों की जा रही है इस बारे में पुलिस में कोई विशेष जानकारी नहीं दी है।

Mumbai:आगामी त्यौहारों और चुनावो के चलते बड़ी सुरक्षा

पुलिस में यह भी स्पष्ट किया है कि आगामी त्योहार और चुनाव को ध्यान में रखते हुए, मुंबई के अन्य क्षेत्रों में भी सुरक्षा अभ्यास किया जा रहे हैं। खास तौर से भीड़भाड़ वाले इलाकों और धार्मिक स्थल जहां लोगों की भारी संख्या जुड़ती है,वहां अधिक सतर्कता बढ़ती जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि त्योहारों और चुनाव के दौरान सुरक्षा का खतरा बढ़ सकता है ऐसे में सतर्कता जरूरी है ।

Mumbai:धार्मिक स्थलों को सतर्क रहने का निर्देश

सुरक्षा अलर्ट के तहत शहर के सभी मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है । उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने के लिए कहा गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, धार्मिक स्थलों के आसपास कड़ी निगरानी रखी जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Spread the love

यह भी पढ़ें

प्रदेश

नीतीश का सपना पूरा करेंगे सम्राट, गंगा की गाद से बाढ़ का इलाज

Bihar News: पटना में बुधवार को राजनीति से ज्यादा विकास की चर्चा हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पहुंचे। बंद कमरे में करीब 20…

04 Nov 2026
प्रदेश

Farakka Jal Sandhi पर संजय झा का बड़ा बयान, बिहार के जल पर पहला हक बिहारियों का

Farakka Jal Sandhi: बिहार के जल अधिकार को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने…

03 Nov 2026
प्रदेश

अय्याश ASI बना रहा था अवैध संबंध, भेद खुलने पर ग्रामीणों पर बरसाई गोलियां, एक की मौत; तीन घायल

Madhubani Police Firing: बिहार के मधुबनी जिले में पुलिस की वर्दी को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ गांव में पुलिस पिकेट…

03 Nov 2026
प्रदेश

बिहार के सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा पर अहम बैठक, CM सम्राट चौधरी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात

Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर राज्य के सीमावर्ती जिलों की…

02 Nov 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *