Thursday, 05 November 2026
ताजा खबरें
● Anand Sharma: महिला ने पकड़ लिया DM का कॉलर, फिर भी नहीं खोया आपा; कौन हैं डीएम आनंद शर्मा● UP चुनाव से पहले मायावती का बड़ा दांव, 75 जिलाध्यक्षों को लखनऊ आने का बुलावा● दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत, वेस्टर्न रेलवे चला रहा 70 से अधिक स्पेशल ट्रेनें● बिहार में MLC के BJP में जाते ही मचा बवाल, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन● IND vs NZ ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से रौंदा, सीरीज में 1-0 की बढ़त● Manipur Violence: उग्रवादी गुटों में खूनी मुठभेड़, 3 की मौत; महिलाओं ने की शांति की गुहार● अमेरिका में छाया देसी तड़का: पिया, सुहास, रो खन्ना जीते; विवेक और सरिता को झटका● नीतीश का सपना पूरा करेंगे सम्राट, गंगा की गाद से बाढ़ का इलाज

होम › न्यूज

चार दशक बाद न्याय: जापान के सबसे पुराने कैदी 46 साल बाद बरी

Khusboo Tomar · 27 September 2024, 12:23 pm · 1 मिनट पढ़ें

चार दशक बाद न्याय: जापान के सबसे पुराने कैदी 46 साल बाद बरी

Japan justice system:जापान के पूर्व मुक्केबाज, इवाओ हाकामाडा,  जो 46 साल तक जेल में रहे को आखिरकार निर्दोष साबित किया गया है अब 88 वर्ष की उम्र में रिहा हुए हैं, हालांकि उनके स्वास्थ्य के कारण वह कोर्ट में उपस्थित नहीं हो सके ।उनकी 91 वर्षीय हैं उनकी बहन हिदेको इस मौके पर मौजूद रही और उन्होंने न्यायाधीश का धन्यवाद किया । जिन्होंने हक्कामाडा को निर्दोष करार दिया । उन्होंने समर्थकों से कहा कि, यह फैसला उनके समर्थन की बदौलत ही संभव हो पाया है ।

Japan justice system: 1968 के हत्याकांड में मिली थी मौत की सजा

इवाओ हाकामाडा को 1968 में अपने मालिक और उसकी पत्नी उनके दो बच्चों की हत्या और लूट के मामले में दोषी ठहराया गया था। इसके बाद उन्हें मौत की सजा सुनाई गई थी, हालांकि अदालत में अब पाया कि उन पर अत्यधिक मानसिक और शारीरिक दबाव डालकर उनसे जबरन बयान लिया गया था। जो की मौलिक अधिकारों का उल्लंघन था।

Japan justice system: पूछताछ में अमानवीयता की निंदा

अदालत ने अभियोजन पक्ष की पूछताछ के तरीके की कड़ी निंदा की। कोर्ट ने कहा कि हाकामाडा से जबरन बयान लिया गया और यह उनकी चुप रहने के अधिकार का उल्लंघन था। ऐसे में उनके दिए गए बयान को झूठा मानने की पूरी संभावना है। यह केस जापान की न्याय प्रणाली के प्रति गहरी चिंता और संदेह का कारण बन गया है।

Japan justice system:कोर्ट के बाहर जुटे समर्थकों का हम

इस केस में पूरे जापान को झकझोर कर रख दिया है । सैकड़ो लोग सुबह से ही कोर्ट के बाहर जमा हो गए थे ताकि फैसले का इंतजार कर सकें  जैसे ही हाकामाडा के निर्दोष होने का फैसला आया वहां मौजूद भीड़ में खुशी की लहर दौड़ गई। इस फैसले ने जापान की न्यायिक प्रणाली की कार्य प्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं ।

Japan justice system: अभियोजकों को अपील का मौका

हालाकि जापानी मीडिया के अनुसार, अभियोजकों के पास फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए दो सप्ताह का समय है। हाकामाडा की बहन हिदेको फैसले के बाद सफेद जैकेट पहनकर एक संकेत दिया कि हर दिन एक मुकाबला है, और उन्होंने गहरे रंगों से परहेज किया। इस केस को लेकर सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा हो रही है, और कई लोग इस केस को जापान के न्याय प्रणाली के लिए एक चेतावनी के रूप में देख रहे हैं।

Spread the love

यह भी पढ़ें

प्रदेश

नीतीश का सपना पूरा करेंगे सम्राट, गंगा की गाद से बाढ़ का इलाज

Bihar News: पटना में बुधवार को राजनीति से ज्यादा विकास की चर्चा हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पहुंचे। बंद कमरे में करीब 20…

04 Nov 2026
प्रदेश

Farakka Jal Sandhi पर संजय झा का बड़ा बयान, बिहार के जल पर पहला हक बिहारियों का

Farakka Jal Sandhi: बिहार के जल अधिकार को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने…

03 Nov 2026
प्रदेश

अय्याश ASI बना रहा था अवैध संबंध, भेद खुलने पर ग्रामीणों पर बरसाई गोलियां, एक की मौत; तीन घायल

Madhubani Police Firing: बिहार के मधुबनी जिले में पुलिस की वर्दी को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ गांव में पुलिस पिकेट…

03 Nov 2026
प्रदेश

बिहार के सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा पर अहम बैठक, CM सम्राट चौधरी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात

Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर राज्य के सीमावर्ती जिलों की…

02 Nov 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *