लालू यादव के बयान से सियासत गरम, महिलाओं का अपमान या राजनीति का नया पैंतरा?

Lalu Yadav controversy: राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित महिला संवाद यात्रा को लेकर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि नीतीश “आंख सेकने जा रहे हैं।” इस बयान के बाद से बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है। विपक्ष और सत्तापक्ष दोनों ही इस बयान की आलोचना कर रहे हैं।

Lalu Yadav controversy: लवली आनंद का पलटवार: ‘महिला जाति का अपमान’

लालू यादव के बयान पर सांसद लवली आनंद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे “महिला जाति का अपमान” बताते हुए कहा, “यह मुख्यमंत्री और महिलाओं दोनों के प्रति असम्मानजनक है। लालू प्रसाद आप बुढ़ापे से सठिया गए हैं। उन्होंने अपने टिप्पणी पर माफी मांगनी चाहिए। लवली ने जोर देकर कहा कि ऐसे बयान लालू प्रसाद जैसे वरिष्ठ राजनेताओं को शोभा नहीं देते।

Lalu Yadav controversy:  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बीजेपी नें साधा निशाना

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी लाल यादव के बयान पर तीखी टिप्पणी की।उन्होंने कहा,” लालू यादव को इलाज की जरूरत है। उनकी शारीरिक स्थिति तो पहले भी ठीक नहीं थी, लेकिन अब उनका मानसिक संतुलन भी बिगड़ रहा है। बीजेपी प्रवक्ता मनोज शर्मा ने भी लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा, “ये लोग शुरू से ही महिला सशक्तिकरण के खिलाफ रहे हैं। लाल यादव का यह बयान महिला के प्रति उनकी नफरत को दिखाता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं के लिए कई योजनाएं लेकर आ रहे हैं, जिससे

यह लोग घबरा रहे हैं।

 महिला सशक्तिकरण पर मचा सियासी घमासान

लाल यादव के बयान ने एक बार फिर महिला सशक्तिकरण को लेकर राजनीतिक बहस छेड़ दी है। एक तरफ नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा की सराहना की जा रही है, वहीं दूसरी ओर लाल यादव के बयान ने उनकी छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 नीतीश कुमार की योजनाओं की तारीफ

बिहार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने लालू प्रसाद के बयान पर कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए शिक्षा, रोजगार और सुरक्षा के कई क्षेत्रों में क्रांतिकारी कदम उठाए हैं।उनकी महिला संवाद यात्रा से महिलाओं के और सशक्त होने का मार्ग खुलेगा। यही कारण है कि लालू यादव जैसे लोग इस यात्रा से परेशान हैं।”

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *