UP Winter Storm: उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान लगाया है,कि आने वाले दिनों में ठंड और तेज होगी। बुधवार को अयोध्या में प्रदेश का सबसे कम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया है। बुलंदशहर में 5°C बरेली में 5.6°C, और आगरा में 6.6°C रिकॉर्ड हुआ। अलीगढ़ और नजीबाबाद में भी पर इसी के आसपास रहा।
UP Winter Storm: येलो अलर्ट: कोल्ड वेव का असर
सहारनपुर से लेकर देवरिया तक कोल्ड वेव का खतरा मंडरा रहा है। गोरखपुर,कुशीनगर, बस्ती, बलरामपुर, लखीमपुर खीर और सीतापुर जैसे जिलों में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिला है। मौसम विभाग ने इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है। बर्फीली हवाओं और गिरते तापमान से ठंड बढ़ने लगी है।
UP Winter Storm: अगले दिनों में ठंड और बढ़ेगी
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि पश्चिमी यूपी के कई जिलों में अगले तीन से चार दिन तक सर्दी का प्रकोप रहेगा। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद ठंड और तेजी से बढ़ सकती हैं। 15 दिसंबर के बाद पर और नीचे आ सकता है।
सावधान रहें और घर पर सुरक्षित रहे
ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहने और बाहर जाने से बचें। बुजुर्ग और बच्चों का खास ख्याल रखें। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार इस बार सर्दी का कर ज्यादा समय तक बना रह सकता है। इस बार सर्दी के साथ लोगों को प्रदूषण का कहर भी झेलना पड़ेगा। सर्दी के इस दौर में सतक रहे और गर्म चीजों का सेवन करें। अपने साथ-साथ अपने परिवार का भी खास ख्याल रखें।