साउथ अफ्रीका ने T20 World Cup कप में रचा इतिहास, छठी बार 200+ का आंकड़ा पार

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 9वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने कनाडा के खिलाफ दमदार बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 213 रन बनाए। इसके साथ ही प्रोटियाज टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में रिकॉर्ड छठी बार 200 या उससे अधिक रन बनाने का कारनामा किया।

टी20 वर्ल्ड कप में 200+ स्कोर बनाने वाली टीमों की सूची में साउथ अफ्रीका शीर्ष पर पहुंच गया है। भारतीय टीम इस सूची में दूसरे स्थान पर है, जिसने अब तक 3 बार यह उपलब्धि हासिल की है। वेस्टइंडीज ने भी 3 बार 200 का आंकड़ा पार किया है, जबकि इंग्लैंड और श्रीलंका ने 2-2 बार ऐसा किया है।

T20 World Cup: सबसे बड़ा टोटल

213 रन का यह स्कोर साउथ अफ्रीका का टी20 वर्ल्ड कप में दूसरा सबसे बड़ा टोटल है। इससे पहले साल 2016 में वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ टीम ने 4 विकेट पर 229 रन बनाए थे। वहीं, 2009 में स्कॉटलैंड के खिलाफ 211 रन और 2016 में अफगानिस्तान के विरुद्ध 209 रन का स्कोर भी टीम के नाम दर्ज है।

सोमवार को खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका को क्विंटन डी कॉक और कप्तान एडेन मार्करम की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने 41 गेंदों में 70 रन की साझेदारी की। मार्करम ने 32 गेंदों में 59 रन की आक्रामक पारी खेली, जबकि डी कॉक ने 25 रन बनाए। इसके अलावा रयान रिकेल्टन ने 33 रन का योगदान दिया।

T20 World Cup: साउथ अफ्रीका का शुरुआत कैसा रहा

एक समय साउथ अफ्रीकी टीम 138 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर ने पारी को संभालते हुए पांचवें विकेट के लिए 37 गेंदों में 75 रन जोड़े। मिलर 39 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि स्टब्स ने 34 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को 200 के पार पहुंचाया।

कनाडा की ओर से अंश पटेल सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट झटके। दिलप्रीत बाजवा को 1 सफलता मिली।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *