बच्चा चोरी की अफवाहों पर होगी जेल, Police ने जारी की चेतावनी

Bachha Chori Afwah: जिले में सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी, गुमशुदगी और अपहरण से जुड़ी भ्रामक सूचनाओं के तेजी से प्रसार को लेकर दरभंगा पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हाल के दिनों में कई वीडियो और संदेश वायरल हुए हैं, जिनमें से अनेक असत्य या भ्रामक पाए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि ऐसी अफवाहों (Bachha Chori Afwah) से आमजन में भय और भ्रम की स्थिति पैदा होती है, साथ ही कानून-व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

Bachha Chori Afwah: बिना पुष्टि नहीं फैलाएं गलत सूचना

जिला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी सूचना को बिना सत्यापन के शेयर या फॉरवर्ड न करें। यदि किसी को ऐसी कोई जानकारी मिलती है, तो वह तत्काल अपने स्थानीय थाने, जिला पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 पर संपर्क कर पुष्टि करें।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि सोशल मीडिया गतिविधियों की सतत निगरानी की जा रही है। भ्रामक सूचना (Bachha Chori Afwah) फैलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Bachha Chori Afwah: जागरूकता अभियान पर जोर

साथ ही, संवेदनशील मामलों में अफवाहों पर नियंत्रण और जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए स्थानीय स्तर पर विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। दरभंगा पुलिस ने सभी नागरिकों से शांति, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *