नई दिल्ली | 16 फरवरी 2026 राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 16 से 20 फरवरी तक एआई इंपैक्ट समिट 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय तथा India AI Mission की पहल पर हो रहा है। इस पाँच दिवसीय वैश्विक सम्मेलन की थीम है — “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय”।
नई दिल्ली पाँच दिवसीय वैश्विक सम्मेलन
एआई इंपैक्ट समिट 2026 नीति, शोध, उद्योग और जनभागीदारी को एक मंच पर लाने की पहल है। इसमें एआई से जुड़े अवसरों, चुनौतियों और भविष्य की दिशा पर गहन चर्चा की जाएगी।
इस सम्मेलन में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि, 20 से ज्यादा देशों के प्रमुख, कई मंत्री और 50 से अधिक वैश्विक टेक कंपनियों के सीईओ भाग ले रहे हैं। इसके अलावा करीब 500 इनोवेटर्स, रिसर्चर्स और टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ भी इस समिट का हिस्सा हैं।
जानिए समिट में क्या खास है
• 300 से अधिक एआई प्रोजेक्ट्स की प्रदर्शनी
• एआई रिसर्च और नई तकनीकों पर प्रस्तुतियाँ
• डेटा सुरक्षा, जवाबदेही और नैतिक एआई पर चर्चा
• गरीब और मध्यम वर्ग तक एआई के लाभ पहुँचाने की रणनीति
• एआई डिवाइड यानी तकनीक-संपन्न और तकनीक-विहीन वर्ग के बीच दूरी कम करने पर विशेष जोर
पहले कहाँ-कहाँ हुई हैं ऐसी समिट
• 2023 में यूनाइटेड किंगडम में पहली एआई समिट, जहाँ सुरक्षा और जोखिमों पर चर्चा हुई।
• 2024 में दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में सुरक्षित और समावेशी एआई पर जोर दिया गया।
• 2025 में पेरिस में आयोजित एआई एक्शन समिट में एआई को सार्वजनिक हित और टिकाऊ विकास से जोड़ने पर चर्चा हुई।
दिल्ली समिट इन सभी चर्चाओं को आगे बढ़ाते हुए एआई को जन-कल्याण से जोड़ने का प्रयास कर रही है।