Thursday, 12 November 2026
ताजा खबरें
● बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर के परिवार पर जमीन कब्जाने का आरोप, CMO तक पहुंची शिकायत● पटना में वाटर मेट्रो सेवा शुरू, 50 यात्री एक साथ कर सकेंगे सफर● पंजाब में पराली जलाने के 5,002 मामले, 1,575 किसानों पर जुर्माना; 1,155 मामलों में FIR● Delhi Pollution: दिवाली के बाद दिल्ली के प्रदूषण में पटाखों का 80% से ज्यादा योगदान● गोरखपुर सदर: मठ की सियासत, बदलता शहर और 2027 के चुनावी सवाल● सलमान खान की ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर रिलीज, गलवान संघर्ष की पृष्ठभूमि में दिखा देशभक्ति और शांति का संदेश● सोनिया गांधी की ‘Belonging’ पर सियासी संग्राम: इमरजेंसी, 1984 दंगे और बाबरी पर BJP के सवाल, कांग्रेस ने किया बचाव● दिवाली के बाद दिल्ली की हवा और जहरीली, 15 निगरानी केंद्रों पर AQI 400 के पार

होम › देश

आंध्र प्रदेश में ओडिशा की पैसेंजर बसअनियंत्रित होकर पलटी, 29 यात्रियों में से सात गंभीर रूप से घायल

Reporter Diaries · 15 February 2026, 4:10 pm · 1 मिनट पढ़ें

sanketik
Odisha अभी तक की सुचना के अनुसार बस का स्टेयरिंग जाम होने से यह दुर्घटना हुई । बस में सवार 29 यात्रियों में से सात गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं। ग्रामीणों और पुलिस ने घायलों को बचाया और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दुर्घटना रात करीब एक बजे उस समय हुई, जब बस मलकानगिरी के एमवी-79 गांव से विशाखापट्टनम जा रही थी।

Odisha वाहन पर नियंत्रण पाने की कोशिश

सालूर बाईपास पर पहुंचते ही बस का स्टेयरिंग अचानक जाम हो गया। चालक ने वाहन पर नियंत्रण पाने की कोशिश की, लेकिन बस सड़क किनारे पलट गई । दुर्घटना के दौरान  मची चीख-पुकार आसपास के ग्रामीण और राहगीर तत्काल सहायता के लिए पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में जुट गए।

सूचना मिलते ही सालूर पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला।

घायलों को तत्काल एंबुलेंस से सालूर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सात यात्रियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए विजयनगरम जिला अस्पताल रेफर किया गया।  चिकित्सकों के अनुसार, कुछ यात्रियों को सिर और हाथ-पैर में गहरी चोटें आई हैं, हालांकि सभी की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

Odisha प्रशासन ने दिया आश्वासन 

पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि बस के तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जांच होगी । ताकि स्टेयरिंग लॉक होने के कारणों की पुष्टि हो सके। चालक और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान को दर्ज किए जा रहे हैं।  बस की फिटनेस और रखरखाव से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि घायलों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
Spread the love
Reporter Diaries

रिपोर्टर डायरीज (Reporter Diaries) एक समर्पित हिंदी न्यूज पोर्टल है, जो खबरों को सिर्फ सूचना नहीं बल्कि जिम्मेदारी मानकर प्रस्तुत करता है। यह मंच गांव, देहात, कस्बों से लेकर शहरों और देश-दुनिया तक की हर अहम खबर को निष्पक्ष, सटीक और जनहित के नजरिये से सामने लाता है। जहां अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में ग्रामीण भारत की आवाज़ दब जाती है, वहीं रिपोर्टर डायरीज उन मुद्दों को प्राथमिकता देता है जो आम आदमी के जीवन से सीधे जुड़े होते हैं।

इनकी सभी खबरें ›

यह भी पढ़ें

देश

Delhi Pollution: दिवाली के बाद दिल्ली के प्रदूषण में पटाखों का 80% से ज्यादा योगदान

Delhi Pollution पर आईआईटीएम के मॉडल के मुताबिक दिवाली के अगले दिन दिल्ली के प्रदूषण में पटाखों के धुएं का योगदान 80 प्रतिशत से ज्यादा रहा। 13 नवंबर तक हवा बहुत खराब श्रेणी में रहने की आशंका है।

11 Nov 2026
Entertainment

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर रिलीज, गलवान संघर्ष की पृष्ठभूमि में दिखा देशभक्ति और शांति का संदेश

सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। गलवान घाटी संघर्ष से प्रेरित फिल्म में सलमान सैन्य अधिकारी की भूमिका में हैं। फिल्म 4 दिसंबर को रिलीज होगी।

11 Nov 2026
देश

सोनिया गांधी की ‘Belonging’ पर सियासी संग्राम: इमरजेंसी, 1984 दंगे और बाबरी पर BJP के सवाल, कांग्रेस ने किया बचाव

सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘Belonging’ पर इमरजेंसी, 1984 दंगे, बाबरी मस्जिद और ऑपरेशन ब्लू स्टार को लेकर सियासी बहस तेज। बीजेपी ने किताब को ‘व्हाइटवॉशिंग’ बताया, कांग्रेस ने किया बचाव।

11 Nov 2026
देश

दिवाली के बाद दिल्ली की हवा और जहरीली, 15 निगरानी केंद्रों पर AQI 400 के पार

दिवाली के एक दिन बाद दिल्ली के 15 निगरानी केंद्रों पर AQI 400 के पार पहुंच गया। सोनिया विहार में 449 और बुराड़ी क्रॉसिंग में 445 AQI दर्ज किया गया।

09 Nov 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *