Delhi: यह घटना स्वरूपनगर क्षेत्र की एक युवती कि है ,जो सेना में तैनात एक जवान और उसके परिजनों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
युवती का कहना है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर करीब छह वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया और बाद में शादी से इनकार कर दिया।
Delhi: एसएसपी को लिखा पत्र
युवती के अनुसार, दोनों परिवारों की सहमति से वर्ष 2024 में रिंग सेरेमनी भी हुई, लेकिन इसके बाद आरोपी और उसके परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया।
पीड़िता ने शुक्रवार को एसएसपी को दिए प्रार्थना-पत्र में बताया कि उसकी मुलाकात करीब छह साल पहले मेरठ स्थित श्रीराम आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में गांव कसौली निवासी जोनी कुमार से हुई थी। आरोप है कि जोनी, जो वर्तमान में अमृतसर में सेना में सिपाही के पद पर तैनात है, ने शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए।
पीड़िता के परिजनों के साथ हुई गाली-गलौज
जब पीड़िता अपने परिजनों के साथ युवक के घर बात करने पहुंची, तो वहां उनके साथ गाली-गलौज की गई और धमकाकर भगा दिया गया।
एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी जोनी कुमार सहित उसके पिता अजीत सिंह, माता संतोष, भाई राहुल व कन्हैया, चाचा प्रमोद, राजपाल, अंकित और सुनीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि रिंग सेरेमनी के बाद दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके चलते शादी नहीं हो सकी।