National Sports Awards: 32 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार, पेरिस ओलंपिक के सितारों का जलवा

National Sports Awards: भारत सरकार ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 की घोषणा करते हुए चार खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया है। डी गुकेश, मनु भाकर, हरमन प्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया है। इसके अलावा 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया है।

National Sports Awards: भव्य समारोह की तैयारी

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के विजेताओं को 17 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय भवन में भारत के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे आयोजित होगा और उसमें खिलाड़ियों के साथ-साथ कोच और विभिन्न संस्थाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। यह समझ न केवल खिलाड़ियों की उपलब्धि का उत्सव है,बल्कि उनके संघर्ष और मेहनत के सराहना भी करता है।

National Sports Awards: क्रिकेट का नहीं रहा जलवा

इस बार खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कारों में क्रिकेट में से किसी भी खिलाड़ी या कोच को नहीं चुना गया है, क्योंकि क्रिकेट भारत में सबसे लोकप्रिय खेल है। सरकार का यह कदम अन्य खेलों को प्राथमिकता देने की ओर इशारा करता है।

 खेल रत्न पुरस्कार 2024 के विजेता

1. डी गुकेश ( शतरंज):

डी गुकेश मैं 2024 में विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीत कर इतिहास रच दिया। मात्र 18 वर्ष की उम्र में उन्होंने चीन के डिंग लॉरेन को हराकर यह किताब अपने नाम किया।

2 हरमनप्रीत सिंह (हॉकी)

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत ने पेरिस ओलंपिक में 10 गोल जाकर टीम को काँस्य पदक दिलाया।

3. प्रवीण कुमार (पैरा एथलेटिक्स )

उत्तर प्रदेश के प्रवीण ने पेरिस ओलंपिक में हाई जंप-T 64 में स्वर्ण पदक जीतकर एशियाई रिकॉर्ड बनाया।

4. मनु भाकर (शूटिंग):

मनु ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल और मिक्स्ड टीम इवेंट में दो कांस्य से पदक जीते।

 अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित 32 खिलाड़ी

इस साल 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया गया है। यह पुरस्कार खिलाड़ियों को उनके खेल में बेहतरीन प्रदर्शन और देश के लिए योगदान के लिए दिया जाता है।

 पेरिस ओलंपिक में चमके भारतीय खिलाड़ी

2024 का पेरिस ओलंपिक भारतीय खिलाड़ियों के लिए बेहद खास रहा। शतरंज, हॉकी, शूटिंग,और पैरा एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय एथलीट्स ने देश का गौरव बढ़ाया। यही कारण है कि इस बार पुरस्कार सूची में उन्हीं खिलाड़ियों का दबदबा रहा जिन्होंने ओलंपिक और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत को पदक दिलाए। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हर साल उन खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए दिए जाते हैं जिन्होंने अपने खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो। यह खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत है और उन्हें आगे बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करता है। इस बार विजेताओं ने यह साबित कर दिया की मेहनत और लगन से सब कुछ संभव है।

खेलों की नई ऊंचाई की और भारत

इस साल के पुरस्कार यह दिखाते हैं कि भारत धीरे-धीरे खेलो में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। क्रिकेट से परे अन्य खेलों को मिल रहा सम्मान यह दर्शाता है कि भारत में हर खेल को बराबर का मौका मिलना शुरू हो गया है। यह बदलाव आने वाले समय में भारतीय खेलों के लिए एक नई शुरुआत साबित हो सकता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *