Temperature Rise : ठिठुरते बिहार में तापमान बढ़ने की उम्मीद, ठंड का असर होगा कम!

Temperature Rise: बिहार के लोगों के लिए राहत की खबर है। पछुआ दवाओं की जगह पूर्वी हवाएं चलने लगी हैं, जिससे प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इस बदलाव से सर्दी का असर थोड़ा काम होगा और ठंड से राहत मिलेगी।

Temperature Rise: कड़ाके की ठंड में बीते हफ्ते किया बेहाल

पिछले सप्ताह बिहार में ठंड ने लोगों को बुरी तरह से प्रभावित किया है। इन जिलों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था और सामान्य से काफी कम था। शीतलहर और घने कोहरे के कारण लोग घरों में दुबक के रहने को मजबूर थे। ऐसी हालत में आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।

Temperature Rise: तापमान में जल्द सुधार

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में बिहार के तापमान में सुधार देखने को मिलेगा। न्यूनतम तापमान 8°C से 12°C के बीच रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 14° से 20° तक पहुंचाने का अनुमान है। इससे दिन के समय ठंड का असर कब महसूस हो रहा है।

इन जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट

पटना मौसम केंद्र ने बक्सर, कैमूर, औरंगाबाद, गया, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण जैसे जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में ठंड के कारण दिन के समय भी तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। सुबह और रात की ठंड अभी भी लोगों के लिए चुनौती बनी हुई है।

कोहरे का येलो अलर्ट जारी

बिहार के पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान सारण, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और आरिया जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो गई है, जिससे वाहन चलाने में काफी खतरा हो रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *