Rashan Card: बिहार मे संदिग्ध राशन कार्डो की जांच को और तेज करने का निर्देश दिया है। विभाग की तरफ से सभी जिलो को साफ कहा गया है कि 31 मार्च तक हर हाल मे ई-केवाईसी का काम पूरा कर लिया जाए। जिन लोगो ने अभी तक ई-केवाईसी नही कराया है।
उनका काम जल्द से जल्द किया जाए। बताया जा रहा है कि कई जगह राशन कार्डो मे गड़बड़ी पाई गई है, जिस कारण यह कदम उठाया गया है। विभाग का कहना है कि जो लोग पात्र नही है उनका नाम सूची से हटाया जाएगा और सही लोगो को ही योजना का लाभ मिलेगा।
विभाग के विशेष सचिव उपेंद्र कुमार ने पीडीएस दुकानो मे खाली पड़े पदो को भी 31 मार्च तक भरने का निर्देश दिया है। कई जिलो मे दुकानदार या कर्मचारी नही होने से लोगो को राशन लेने मे दिक्कत हो रही है। इस वजह से लोगो को बार-बार दुकान का चक्कर लगाना पड़ता है।
अधिकारियों को कहा गया है कि इस समस्या को जल्द ठीक किया जाए।इस मामले को लेकर एक बैठक भी आयोजित की गई थी, जिसमे सभी जिलो के अनुमंडल पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक मे सृष्टि प्रिया भी मौजूद रही।
समीक्षा के दौरान काम मे पारदर्शिता रखने और तय समय सीमा के अंदर जांच पूरी करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों से कहा गया कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। साथ ही यह भी कहा गया कि गरीब और जरुरतमंद लोगो को किसी तरह की परेशानी नही होनी चाहिए और उन्हें समय पर राशन मिलता रहे।