Sanjay Sarawagi: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं दरभंगा नगर के लोकप्रिय विधायक संजय सरावगी के बिहार भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने पर दरभंगा जिला भाजपा में हर्ष और उत्साह का माहौल है। जिला भर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Sanjay Sarawagi: सांसद ने दी बधाई
इस अवसर पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने संजय सरावगी को बधाई देते हुए कहा कि लगातार चुनाव जीतने वाले अनुभवी नेता को प्रदेश संगठन की कमान सौंपकर भाजपा ने यह सिद्ध कर दिया है कि मिथिला क्षेत्र पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल है।
Sanjay Sarawagi: दरभंगा में जश्न
जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. आदित्य नारायण मन्ना ने कहा कि संजय सरावगी के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और भाजपा बिहार में और अधिक सशक्त होकर जन-जन तक पहुंचेगी। उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से पार्टी को आगामी चुनौतियों का मजबूती से सामना करने में सहायता मिलेगी।
Sanjay Sarawagi: संगठन होगा मजबूत
दरभंगा नगर विधानसभा के प्रभारी एवं जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के सक्षम नेतृत्व में भाजपा को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। वे संगठन को और अधिक अनुशासित, सशक्त एवं जनोन्मुखी बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। उन्होंने उनके सफल कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं दीं।
बधाई देने वालों में जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, जिला महामंत्री संतोष पोद्दार, विजय चौधरी, सुजीत मल्लिक, जिला उपाध्यक्ष राजू तिवारी सहित जिले के सभी पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक एवं सभी मंडल अध्यक्ष शामिल हैं।
