Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। Donald Trump की तीखी चेतावनी ने वैश्विक चिंता बढ़ा दी है, तो वहीं ईरान ने भी साफ कर दिया है कि दबाव की राजनीति के आगे वह झुकने वाला नहीं।
Iran War: ट्रंप ने दी धमकी
मंगलवार को ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर एक सनसनीखेज बयान देते हुए कहा कि “आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है।” हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि वह ऐसा नहीं चाहते, लेकिन हालात उस दिशा में जा सकते हैं।
Iran War: ट्रंप ने क्या कहा
ट्रंप ने अपने बयान में संकेत दिया कि ईरान में “पूर्ण सत्ता परिवर्तन” की संभावना बन रही है। उनका दावा है कि अगर ऐसा होता है तो मौजूदा शासन की जगह “ज्यादा समझदार और कम कट्टर सोच वाले लोग” सत्ता में आ सकते हैं। उन्होंने इसे पिछले 47 वर्षों से चले आ रहे दमन, भ्रष्टाचार और हिंसा के संभावित अंत के रूप में भी पेश किया।

Iran War: ईरान ने भी चेताया
दूसरी ओर, ईरान ने इस आक्रामक बयानबाज़ी पर कड़ा पलटवार किया है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता Esmail Baghaei ने साफ कहा कि “बल प्रयोग की नीति” कभी सफल नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि एक सभ्य राष्ट्र की ताकत उसकी संस्कृति, तर्क और अपने उद्देश्य पर विश्वास में होती है—न कि दबाव और धमकी में। ईरान ने यह भी दोहराया कि वह अपने अधिकारों और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा।
Iran War: तेजी से बदल रहे हालात
यह तीखी बयानबाज़ी ऐसे समय में सामने आई है जब Strait of Hormuz को लेकर अमेरिका की तय समयसीमा खत्म होने के करीब है। इस रणनीतिक क्षेत्र को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव पहले से ही चरम पर है।
वैश्विक स्तर पर इस टकराव को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है, क्योंकि अगर हालात और बिगड़ते हैं, तो इसका असर सिर्फ मध्य पूर्व ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया पर पड़ सकता है।