Kal Ka Mausam: उत्तर भारत में बढ़ती ठंड, घना कोहरा और शीतलहर का अलर्ट

up bihar delhi ncr Kal ka Mausam kesa rahega

Kal Ka Mausam: उत्तर भारतीय राज्यों में सर्दी का ग्राफ तेजी से ऊपर चढ़ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से कई राज्यों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सर्द हवाओं के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 22, 23 और 24 दिसंबर तक पहाड़ी इलाकों पर पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। खासकर कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में घना कोहरा देखने को मिलेगा।

वहीं, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे की वजह से ट्रेनों और उड़ानों पर असर पड़ेगा, कई ट्रेनें देरी से चलेंगी और फ्लाइट सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं।

Kal Ka Mausam: कहां होगी बारिश

उत्तर भारत में जहां कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है, वहीं दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
स्काईमेट के अनुसार केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और ओडिशा में भी बारिश के आसार हैं। इन इलाकों में तापमान में धीरे-धीरे गिरावट के साथ हल्की सर्दी महसूस की जाएगी।

Kal Ka Mausam यूपी-बिहार

उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में घना कोहरा और शीतलहर लोगों के लिए परेशानी बन रही है। कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक सर्द हवाएं चलने की संभावना जताई है, जिससे दिन और रात दोनों समय ठंड बढ़ेगी। फिलहाल बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं है।

बिहार में भी सुबह से शाम तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिन में हल्की धूप निकल सकती है, लेकिन शीतलहर के कारण इसका खास असर नहीं होगा।

Kal Ka Mausam दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर, घना कोहरा और प्रदूषण वाली धुंध बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान 8–9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21–22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
24 दिसंबर से तापमान में और गिरावट के संकेत हैं। आईएमडी ने 22 और 23 दिसंबर के लिए घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। सीपीसीबी के अनुसार दिल्ली का AQI 370 से 440 के बीच दर्ज किया गया है और अगले कुछ दिनों तक हवा की गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रहने की संभावना है।

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान का हाल

पंजाब में शीतलहर और ठंड का असर जारी है। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम बनी हुई है।

हरियाणा में भी घना कोहरा और शीतलहर का डबल अटैक देखने को मिल रहा है। अंबाला, हिसार, करनाल, नारनौल और रोहतक समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

राजस्थान के अधिकांश जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे कई जगह विजिबिलिटी 10 मीटर तक रह गई है। जयपुर, अलवर, करौली, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में कड़ाके की ठंड दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 23 दिसंबर से ठंडी उत्तरी हवाएं तेज होंगी, जिससे तापमान में 3 से 4 डिग्री की और गिरावट हो सकती है।

Kal Ka Mausam कश्मीर

कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम गंभीर बना हुआ है। अगले 24 घंटों में घाटी में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है। गुलमर्ग में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है।
21 दिसंबर से ‘चिल्ला-ए-कलां’ की शुरुआत हो चुकी है, जो सर्दियों का सबसे कठोर दौर माना जाता है। इस दौरान बर्फबारी की संभावना बढ़ जाती है और तापमान माइनस 6 से माइनस 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

दक्षिण भारत में हल्की सर्दी

दक्षिण भारत में अब हल्की सर्दी का असर दिखने लगा है। तेलंगाना में कई जगह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। संगारेड्डी और रंगा रेड्डी जिले सबसे ठंडे इलाकों में शामिल हैं।
हैदराबाद, रंगा रेड्डी, विकाराबाद और आसपास के जिलों में घने कोहरे और शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

कुल मिलाकर, Kal Ka Mausam की बात करें तो देश के अधिकांश हिस्सों में ठंड, कोहरा और शीतलहर का असर बना रहेगा, जबकि दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की बारिश से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

 

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *