Sunday, 08 November 2026
ताजा खबरें
● अयोध्या दीपोत्सव-2026: 2100 ड्रोन से आसमान में सजी रामायण, 36 लाख दीपों से जगमगाई रामनगरी● मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर राजस्थान हाईकोर्ट का अहम आदेश, प्रभावित पक्ष को सुनवाई का मौका देना जरूरी● यूपी चुनाव 2027: देवरिया की सातों सीटों पर 2022 में भाजपा का क्लीन स्वीप, जानिए जीत का पूरा गणित● यूपी चुनाव 2027: सुल्तानपुर की पांच सीटों पर किसका पलड़ा भारी? जानिए 2022 के नतीजे और सियासी समीकरण● यूपी चुनाव 2027: अयोध्या की पांच सीटों पर 2022 में भाजपा-सपा के बीच कड़ा मुकाबला● यूपी चुनाव 2027: बाराबंकी की छह सीटों पर 2022 में कांटे की टक्कर, कहीं 217 तो कहीं 261 वोट से हुआ फैसला● यमन में सऊदी हवाई हमलों का आरोप, 11 की मौत; पांच घर तबाह● बिहारियों के अपमान और श्रीराम पर टिप्पणी से भड़के संजय सरावगी, कांग्रेस से माफी की मांग

होम › प्रदेश

Bomb Threats: ‘सब मारे जाओगे’, जयपुर के कई अस्पताल को बम की धमकी

RD Desk · 18 August 2024, 2:22 pm · 1 मिनट पढ़ें

Many hospitals in jaipur received bomb threats

Bomb Threats: राजस्थान की राजधानी जयपुर में रविवार को सनसनी फैल गई, जब शहर के कई सारे अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी मिलने के बाद पूरे इलाके में गहमागहमी का मौहाल बन गया। बताया गया कि जयपुर के पांच अस्पतालों को ई मेल भेजकर बम विस्फोट की धमकी दी गई है। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

कई अस्पतालों को Bomb Threats

पुलिस ने बताया कि बम निरोधक दस्ते की टीमों ने अस्पताल परिसर की जांच के लिए अस्पतालों की घेराबंदी की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। शहर के जिन अस्पतालों को बम की धमकी मिली, उनमें मोनीलेक अस्पताल, सी.के. बिड़ला अस्पताल, मानस अस्पताल, एपेक्स अस्पताल और रूंगटा अस्पताल शामिल हैं।

Bomb Threats: क्या बोले पुलिस आयुक्त?

जयपुर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि जयपुर के पांच अस्पतालों को इस तरह के (बम की धमकी वाले) ई-मेल मिलने की सूचना मिली है। बम निरोधक दस्ते को उन स्थानों पर भेजा गया। तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

Bomb Threats में क्या लिखा था?

पुलिस ने बताया कि साइबर विशेषज्ञों की मदद से ई-मेल भेजने वाले के ‘आईपी एड्रेस’ का पता लगाया जा रहा है।
अस्पतालों को भेजे गए ई-मेल में लिखा था, “मैंने अस्पताल की इमारत में बम रखा है। बम अस्पताल के बिस्तरों के नीचे और स्नानघर के अंदर छिपाए गए हैं। अस्पताल के अंदर मौजूद हर व्यक्ति मारा जाएगा या उसके अंग कट जाएंगे। आप में से कोई भी बच नहीं पाएगा।

ई-मेल में लिखा था कि आप खून से लथपथ हो जाएंगे। आप सभी केवल मौत के हकदार हैं। इस नरसंहार के पीछे आतंकवादी ‘चिंग और कल्टिस्ट’ का हाथ है। बता दें कि इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के दो मॉल को शनिवार को इसी तरह के ई-मेल बम की धमकियां मिली थीं, जो बाद में झूठी निकलीं।

Spread the love
RD Desk

रिपोर्टर डायरीज (Reporter Diaries) एक समर्पित हिंदी न्यूज पोर्टल है, जो खबरों को सिर्फ सूचना नहीं बल्कि जिम्मेदारी मानकर प्रस्तुत करता है। यह मंच गांव, देहात, कस्बों से लेकर शहरों और देश-दुनिया तक की हर अहम खबर को निष्पक्ष, सटीक और जनहित के नजरिये से सामने लाता है। जहां अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में ग्रामीण भारत की आवाज़ दब जाती है, वहीं रिपोर्टर डायरीज उन मुद्दों को प्राथमिकता देता है जो आम आदमी के जीवन से सीधे जुड़े होते हैं।इस पोर्टल की खासियत है कि यह ज़मीनी सच्चाई पर आधारित रिपोर्टिंग करता है। गांवों की समस्याएं, किसानों की पीड़ा, मजदूरों की आवाज़, स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दे यहां प्रमुखता से प्रकाशित किए जाते हैं। इसके साथ ही राजनीति, अपराध, अर्थव्यवस्था, खेल, संस्कृति और देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को भी संतुलित और तथ्यात्मक ढंग से कवर किया जाता है।रिपोर्टर डायरीज केवल खबर दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनसमस्याओं, जनआंदोलनों, सामाजिक कार्यक्रमों और सकारात्मक बदलाव की कहानियों को भी मंच देता है। हर सूचना, हर कार्यक्रम और हर मुद्दे को उसकी अहमियत के अनुसार स्थान देना इसकी कार्यशैली का हिस्सा है।डिजिटल दौर में तेज़ और विश्वसनीय खबरों की जरूरत को समझते हुए रिपोर्टर डायरीज पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करता है। यह पोर्टल उन लोगों की आवाज़ बनने की कोशिश करता है, जिनकी बात अक्सर अनसुनी रह जाती है। सच, सरोकार और संवेदनशीलता के साथ पत्रकारिता- यही रिपोर्टर डायरीज की पहचान है। आप हमें यहां लिख सकते हैं। Email: info@reporterdiaries.com

इनकी सभी खबरें ›

यह भी पढ़ें

प्रदेश

मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर राजस्थान हाईकोर्ट का अहम आदेश, प्रभावित पक्ष को सुनवाई का मौका देना जरूरी

राजस्थान हाईकोर्ट ने मस्जिदों और अन्य निर्माणों से जुड़े पांच मामलों में प्रभावित पक्ष को सुनवाई का पर्याप्त अवसर देने और कानूनी प्रक्रिया के पालन का निर्देश दिया।

07 Nov 2026
प्रदेश

यूपी के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 5 फीसदी बढ़ा; अब 63 प्रतिशत मिलेगा DA

उत्तर प्रदेश सरकार ने महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। अब राज्य कर्मचारियों को 58 की जगह 63 प्रतिशत DA मिलेगा। बढ़ी हुई दर 1 जुलाई 2026 से लागू होगी और नवंबर के वेतन के साथ एरियर का भुगतान किया जाएगा।

07 Nov 2026
प्रदेश

नीतीश का सपना पूरा करेंगे सम्राट, गंगा की गाद से बाढ़ का इलाज

Bihar News: पटना में बुधवार को राजनीति से ज्यादा विकास की चर्चा हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पहुंचे। बंद कमरे में करीब 20…

04 Nov 2026
प्रदेश

Farakka Jal Sandhi पर संजय झा का बड़ा बयान, बिहार के जल पर पहला हक बिहारियों का

Farakka Jal Sandhi: बिहार के जल अधिकार को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने…

03 Nov 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *