Wednesday, 04 November 2026
ताजा खबरें
● सौरभ चंद्राकर ने कैसे फैलाया Mahadev Satta App का नेटवर्क?● Cyclone Murasu: टला नहीं है चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा, इन राज्यों में मचाएगा तबाही● Farakka Jal Sandhi पर संजय झा का बड़ा बयान, बिहार के जल पर पहला हक बिहारियों का● अय्याश ASI बना रहा था अवैध संबंध, भेद खुलने पर ग्रामीणों पर बरसाई गोलियां, एक की मौत; तीन घायल● भारत से व्यापार बंद करना पाकिस्तान को पड़ा भारी, 40 अरब डॉलर का हुआ नुकसान● बिहार के सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा पर अहम बैठक, CM सम्राट चौधरी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात● UP Vidhansabha Chunav: अंबेडकरनगर में सपा का दबदबा, जानें इस बार का समीकरण● UP: चौरी-चौरा को करोड़ों की सौगात, CM Yogi ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

होम › देश

Delhi-NCR में मौसम ने ली करवट, गरज-चमक के साथ बारिश, अलर्ट जारी

RD Desk · 27 January 2026, 3:45 pm · 1 मिनट पढ़ें

Delhi-NCR में मौसम ने ली करवट, गरज-चमक के साथ बारिश, अलर्ट जारी

Delhi NCR weather today: दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में मंगलवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आसमान में घने काले बादल छाए रहे और दोपहर करीब 12 बजे से गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश और तेज हवाओं के चलते एक बार फिर ठंड बढ़ गई है, जिससे लोगों को कंबल निकालने पर मजबूर होना पड़ा है।

पिछले कुछ दिनों से ऐसा लग रहा था कि सर्दी विदा लेने वाली है, लेकिन मौसम की इस अचानक करवट ने ठंड की वापसी करा दी है।

Delhi NCR weather today: 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाएं

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले ही दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई थी, जो सही साबित हुई। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं।

Delhi NCR weather today: न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, अधिकतम 19 डिग्री रहने का अनुमान

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली के सफदरजंग इलाके में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है।

अन्य इलाकों में तापमान इस प्रकार रहा:
पालम: 9.2 डिग्री

लोधी रोड: 8.4 डिग्री

रिज: 8.7 डिग्री

अयानगर: 8.2 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग का अनुमान है कि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

Delhi NCR weather today: बारिश को लेकर येलो अलर्ट

दिल्ली के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार, दोपहर तक एक-दो दौर की हल्की बारिश के साथ बादलों की गरज और बिजली चमक सकती है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Delhi NCR weather today: बारिश बनी परेशानी की वजह

भले ही बारिश हल्की हो, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में इससे यातायात प्रभावित हो जाता है। कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

Delhi NCR weather today: बारिश के बावजूद खराब रही हवा

बारिश के बावजूद दिल्ली की हवा साफ नहीं हो सकी है। कुछ दिनों की राहत के बाद प्रदूषण फिर बढ़ गया है। समीर ऐप के अनुसार, दिल्ली का AQI 300 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

23 केंद्रों पर वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’

13 केंद्रों पर ‘खराब’

3 केंद्रों पर ‘मध्यम’ श्रेणी में रही

Spread the love
RD Desk

रिपोर्टर डायरीज (Reporter Diaries) एक समर्पित हिंदी न्यूज पोर्टल है, जो खबरों को सिर्फ सूचना नहीं बल्कि जिम्मेदारी मानकर प्रस्तुत करता है। यह मंच गांव, देहात, कस्बों से लेकर शहरों और देश-दुनिया तक की हर अहम खबर को निष्पक्ष, सटीक और जनहित के नजरिये से सामने लाता है। जहां अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में ग्रामीण भारत की आवाज़ दब जाती है, वहीं रिपोर्टर डायरीज उन मुद्दों को प्राथमिकता देता है जो आम आदमी के जीवन से सीधे जुड़े होते हैं।इस पोर्टल की खासियत है कि यह ज़मीनी सच्चाई पर आधारित रिपोर्टिंग करता है। गांवों की समस्याएं, किसानों की पीड़ा, मजदूरों की आवाज़, स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दे यहां प्रमुखता से प्रकाशित किए जाते हैं। इसके साथ ही राजनीति, अपराध, अर्थव्यवस्था, खेल, संस्कृति और देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को भी संतुलित और तथ्यात्मक ढंग से कवर किया जाता है।रिपोर्टर डायरीज केवल खबर दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनसमस्याओं, जनआंदोलनों, सामाजिक कार्यक्रमों और सकारात्मक बदलाव की कहानियों को भी मंच देता है। हर सूचना, हर कार्यक्रम और हर मुद्दे को उसकी अहमियत के अनुसार स्थान देना इसकी कार्यशैली का हिस्सा है।डिजिटल दौर में तेज़ और विश्वसनीय खबरों की जरूरत को समझते हुए रिपोर्टर डायरीज पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करता है। यह पोर्टल उन लोगों की आवाज़ बनने की कोशिश करता है, जिनकी बात अक्सर अनसुनी रह जाती है। सच, सरोकार और संवेदनशीलता के साथ पत्रकारिता- यही रिपोर्टर डायरीज की पहचान है। आप हमें यहां लिख सकते हैं। Email: info@reporterdiaries.com

इनकी सभी खबरें ›

यह भी पढ़ें

Video

Cyclone Murasu: टला नहीं है चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा, इन राज्यों में मचाएगा तबाही

Cyclone Murasu: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ (Cyclone Murasu) का खतरा अभी टला नहीं है। मंगलवार तड़के इस तूफान ने आंध्र प्रदेश के तट से…

03 Nov 2026
Astro

Nawada Durga Mandir: यहां सिंहासन पूजा की अनूठी परंपरा, 400 वर्षों से कायम है मां हयहट्ट देवी के प्रति आस्था

Nawada Durga Mandir: बिहार के दरभंगा जिले के बेनीपुर प्रखंड स्थित नवादा गांव का प्रसिद्ध हयहट्ट देवी मंदिर अपनी विशिष्ट पूजा परंपरा और ऐतिहासिक मान्यताओं के लिए जाना…

17 Oct 2026
न्यूज

Raghopur boat accident: जिलाधिकारी ने की सख्त कार्रवाई, राघोपुर के सीओ दीपक कुमार हटाए गए

Raghopur boat accident: बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में हुए भीषण नाव हादसे के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में लापरवाही को देखते…

16 Oct 2026
न्यूज

उद्योगों का हब बनेगा बिहार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में 140.95 करोड़ रुपए की लागत से विकसित मेगा लेदर, फुटवियर…

15 Oct 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *