Monday, 02 November 2026
ताजा खबरें
● गरीबी के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत, 49.6 करोड़ लोगों की बदली जिंदगी, लेकिन क्या सचमुच खत्म हो गई गरीबी?● UP Vidhansabha Chunav 2027: श्रावस्ती की दोनों सीटों पर 2022 में रोचक रहा था मुकाबला, जानें समीकरण● Nawada Durga Mandir: यहां सिंहासन पूजा की अनूठी परंपरा, 400 वर्षों से कायम है मां हयहट्ट देवी के प्रति आस्था● Raghopur boat accident: जिलाधिकारी ने की सख्त कार्रवाई, राघोपुर के सीओ दीपक कुमार हटाए गए● उद्योगों का हब बनेगा बिहार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान● Meerut Blue Drum Murder Case: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, डेढ़ साल बाद अदालत का बड़ा फैसला● सूरत में बिहारी मजदूरों का ‘गांव चलो आंदोलन’, 8 घंटे की शिफ्ट और सवेतन छुट्टी की मांग; मालिकों के सामने रखीं शर्तें● सुरेश चव्हाणके को दिल्ली हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, आपराधिक मानहानि मामले की कार्यवाही पर रोक

होम › न्यूज

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर ईरान के विदेश मंत्री का तंज, उठाए कई सवाल

Reporter Diaries · 14 March 2026, 4:54 pm · 1 मिनट पढ़ें

सांकेतिक फोटो

Iran: ईरान के विदेश मंत्री Seyed Abbas Araghchi ने अमेरिका की तेल नीति के बदलते रुख पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जिस अमेरिका ने पहले कई देशों, खासकर भारत, पर रूस से तेल आयात बंद करने का दबाव बनाया था, वही अब वैश्विक तेल संकट के समय रूस से कच्चा तेल खरीदने की अपील कर रहा है।

 

अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर पोस्ट करते हुए कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेल की कीमतों पर दबाव बढ़ गया है।

 

ऐसे में अमेरिका अब उन देशों से रूसी तेल खरीदने की गुजारिश कर रहा है, जिन्हें पहले इससे दूर रहने की चेतावनी दी गई थी।

 

Iran: यूरोप की भी आलोचना

मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने यूरोप की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि यूरोप ने ईरान के खिलाफ चल रहे कथित “अवैध युद्ध” का समर्थन किया, इस उम्मीद में कि इसके बदले अमेरिका रूस के खिलाफ जाकर उनका साथ देगा। उनके मुताबिक यह रुख बेहद शर्मनाक है।

 

रूसी तेल खरीदने की छूट

 

अमेरिका ने हाल ही में 30 दिन की छूट देते हुए कहा था कि जिन तेल कार्गो को पहले से जहाजों पर लोड किया जा चुका है और जो समुद्र में फंसे हुए हैं, उन देशों को प्रतिबंधित रूसी तेल खरीदने की अनुमति दी जाएगी।

 

अमेरिकी ट्रेजरी के मुताबिक यह अनुमति केवल उन तेल कार्गो के लिए है जो 12 मार्च तक जहाजों पर लोड किए जा चुके थे। यह छूट 11 अप्रैल तक लागू रहेगी। इसका उद्देश्य वैश्विक तेल बाजार को स्थिर रखना और कीमतों को नियंत्रित करना बताया गया है।

 

भारत के जहाजों को सुरक्षित मार्ग

 

ईरान और अमेरिका के बढ़ते तनाव के बीच खबर है कि ईरान ने भारत के झंडे वाले दो एलपीजी जहाजों को Strait of Hormuz से गुजरने की अनुमति दे दी है। समाचार एजेंसी Reuters के अनुसार, सऊदी अरब का कच्चा तेल लेकर जा रहा एक टैंकर भी इस मार्ग से गुजरने के बाद भारत पहुंचने की उम्मीद है।

 

ईरान में भारत के राजदूत Mohammad Fathali ने कहा कि क्षेत्र में तनाव के बावजूद तेहरान भारत के जहाजों को सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराएगा। इसलिए भारत की ओर जाने वाले जहाजों को हॉर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित गुजरने दिया जाएगा।

Spread the love
Reporter Diaries

रिपोर्टर डायरीज (Reporter Diaries) एक समर्पित हिंदी न्यूज पोर्टल है, जो खबरों को सिर्फ सूचना नहीं बल्कि जिम्मेदारी मानकर प्रस्तुत करता है। यह मंच गांव, देहात, कस्बों से लेकर शहरों और देश-दुनिया तक की हर अहम खबर को निष्पक्ष, सटीक और जनहित के नजरिये से सामने लाता है। जहां अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में ग्रामीण भारत की आवाज़ दब जाती है, वहीं रिपोर्टर डायरीज उन मुद्दों को प्राथमिकता देता है जो आम आदमी के जीवन से सीधे जुड़े होते हैं।

इनकी सभी खबरें ›

यह भी पढ़ें

Astro

Nawada Durga Mandir: यहां सिंहासन पूजा की अनूठी परंपरा, 400 वर्षों से कायम है मां हयहट्ट देवी के प्रति आस्था

Nawada Durga Mandir: बिहार के दरभंगा जिले के बेनीपुर प्रखंड स्थित नवादा गांव का प्रसिद्ध हयहट्ट देवी मंदिर अपनी विशिष्ट पूजा परंपरा और ऐतिहासिक मान्यताओं के लिए जाना…

17 Oct 2026
न्यूज

Raghopur boat accident: जिलाधिकारी ने की सख्त कार्रवाई, राघोपुर के सीओ दीपक कुमार हटाए गए

Raghopur boat accident: बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में हुए भीषण नाव हादसे के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में लापरवाही को देखते…

16 Oct 2026
न्यूज

उद्योगों का हब बनेगा बिहार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में 140.95 करोड़ रुपए की लागत से विकसित मेगा लेदर, फुटवियर…

15 Oct 2026
देश

Meerut Blue Drum Murder Case: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, डेढ़ साल बाद अदालत का बड़ा फैसला

Meerut Blue Drum Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में अदालत ने बुधवार को मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की…

14 Oct 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *