Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 1 फरवरी को अपना लगातार नौवां केंद्रीय बजट (Budget 2026) पेश किया। बजट भाषण के बाद आम जनता की सबसे बड़ी दिलचस्पी इस बात में रही कि किन चीज़ों के दाम घटेंगे और किन पर असर पड़ेगा। इस बजट में सरकार ने आम लोगों को राहत देने वाली कई अहम घोषणाएं की हैं।
Budget 2026: जरूरी दवाइयों के दाम घटेंगे
बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी राहत देते हुए वित्त मंत्री ने घोषणा की कि डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाइयां अब सस्ती होंगी। इससे लाखों मरीजों और उनके परिवारों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होने की उम्मीद है। सरकार का कहना है कि इन फैसलों से स्वास्थ्य सेवाएं ज्यादा सुलभ होंगी और देश के समग्र स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती मिलेगी।
मेक इन इंडिया को बढ़ावा, स्मार्टफोन-टैबलेट होंगे सस्ते
मेक-इन-इंडिया अभियान को गति देते हुए सरकार ने संकेत दिए हैं कि भारत में निर्मित स्मार्टफोन और टैबलेट की कीमतों में कमी आ सकती है। इससे जहां घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा, वहीं उपभोक्ताओं को भी कम दामों पर इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद मिल सकेंगे।
Budget 2026: खेल इक्विपमेंट पर खास ध्यान
बजट 2026–27 में खेल क्षेत्र को भी प्राथमिकता दी गई है। वित्त मंत्री ने खेल इक्विपमेंट को किफायती बनाने का प्रस्ताव रखा है, जिससे युवाओं और खिलाड़ियों को सीधा फायदा मिलेगा। इसके बाद बाजार में खेल-कूद से जुड़े सामान सस्ते होने की संभावना है।
कुल मिलाकर यह बजट स्वास्थ्य, तकनीक और खेल जैसे अहम क्षेत्रों में आम लोगों के लिए राहत लेकर आया है।