चुनाव से ठीक पहले बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या, शरीर पर मिले गंभीर चोटों के निशान

Bangladesh: बांग्लादेश में आज आम चुनाव के तहत सुबह 7:30 बजे से मतदान शुरू हो गया है, जो शाम 4:30 बजे तक जारी रहेगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू होने की संभावना है। हालांकि चुनाव से ठीक पहले एक हिंदू युवक की हत्या की घटना ने राजनीतिक और सामाजिक माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मौलवीबाजार जिले में 28 वर्षीय रतन साहूकार का शव बुधवार सुबह करीब 10 बजे बरामद हुआ। रतन चंपा क्षेत्र के एक चाय बागान में कार्यरत था। पुलिस के अनुसार शव पर कई गहरे जख्म पाए गए और उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। प्रारंभिक रिपोर्ट में अत्यधिक रक्तस्राव की भी बात सामने आई है।

Bangladesh:रतन के सहकर्मियों ने इसे सुनियोजित हत्या बताया है। उनका कहना है कि जिस प्रकार से शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं, उससे प्रतीत होता है कि युवक को जानबूझकर निशाना बनाया गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हत्या का संबंध चुनावी माहौल से है या इसके पीछे कोई निजी कारण है। फिलहाल मौत के सटीक कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर चिंता

पिछले कुछ महीनों में बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाओं में वृद्धि की खबरें सामने आई हैं। अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद राजनीतिक अस्थिरता का दौर शुरू हुआ था। इसके बाद अंतरिम सरकार का गठन किया गया।

हाल ही में मैमनसिंह जिले में भी 62 वर्षीय हिंदू व्यापारी सुशेन चंद्र सरकार की हत्या की घटना सामने आई थी। अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर उनकी हत्या कर दुकान से नकदी लूट ली थी।

चुनाव को देखते हुए देशभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने का दावा किया है, जबकि विपक्ष और सामाजिक संगठनों की ओर से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *