Odisha अभी तक की सुचना के अनुसार बस का स्टेयरिंग जाम होने से यह दुर्घटना हुई । बस में सवार 29 यात्रियों में से सात गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं। ग्रामीणों और पुलिस ने घायलों को बचाया और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दुर्घटना रात करीब एक बजे उस समय हुई, जब बस मलकानगिरी के एमवी-79 गांव से विशाखापट्टनम जा रही थी।
Odisha वाहन पर नियंत्रण पाने की कोशिश
सालूर बाईपास पर पहुंचते ही बस का स्टेयरिंग अचानक जाम हो गया। चालक ने वाहन पर नियंत्रण पाने की कोशिश की, लेकिन बस सड़क किनारे पलट गई । दुर्घटना के दौरान मची चीख-पुकार आसपास के ग्रामीण और राहगीर तत्काल सहायता के लिए पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में जुट गए।
सूचना मिलते ही सालूर पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला।
घायलों को तत्काल एंबुलेंस से सालूर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सात यात्रियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए विजयनगरम जिला अस्पताल रेफर किया गया। चिकित्सकों के अनुसार, कुछ यात्रियों को सिर और हाथ-पैर में गहरी चोटें आई हैं, हालांकि सभी की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
Odisha प्रशासन ने दिया आश्वासन
पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि बस के तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जांच होगी । ताकि स्टेयरिंग लॉक होने के कारणों की पुष्टि हो सके। चालक और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान को दर्ज किए जा रहे हैं। बस की फिटनेस और रखरखाव से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि घायलों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।