Monday, 23 November 2026
ताजा खबरें
● मोदी जी कहीं नहीं जाएंगे, 2029 में लाल किले की प्राचीर से फिर नजर आएंगे: नितिन नवीन● भारत-नेपाल संबंधों की सांस्कृतिक झलक: पीएम मोदी ने बालेन्द्र शाह को त्रिवेणी का जल भेंट किया● बिसलेरी पानी विवाद: FSSAI की कार्रवाई, लैब रिपोर्ट और कंपनी का जवाब● राजस्थान में ठंड का कहर: MP-छत्तीसगढ़ में बादलों से ठंड थमी, यूपी-बिहार में घना कोहरा● भारत-न्यूजीलैंड पहला टेस्ट ड्रॉ: भारत के लिए WTC की राह मुश्किल● मां के नाम योगी की भावुक पाती: संन्यास के बाद भिक्षा मांगने का प्रसंग याद किया, निराश्रित माताओं के लिए की अपील● बालेन शाह का भारत दौरा: मोदी से आज वार्ता, ऊर्जा और कनेक्टिविटी पर नजर● 2027 विधानसभा चुनाव: यूपी-पंजाब समेत 5 राज्यों में तारीखों के एलान की तैयारी

होम › न्यूज

कुकी उग्रवादियों ने भारतीय सेना की चौकी को निशाना बनाकर की फायरिंग, आधे घंटे चली मुठभेड़

Reporter Diaries · 26 March 2026, 4:59 pm · 1 मिनट पढ़ें

सांकेतिक फोटो/AI

Manipur: मणिपुर में हिंसा की एक बड़ी घटना सामने आई है। गुरुवार को संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने भारतीय सेना की एक चौकी को निशाना बनाकर गोलीबारी की, जिसके बाद सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच करीब 30 मिनट तक मुठभेड़ चली।

घटना के बाद भारतीय सेना और केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) की 58वीं बटालियन ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की। दोनों पक्षों के बीच करीब आधे घंटे तक गोलीबारी होती रही। उग्रवादियों का निशाना फौगाकचाओ अवांग लीकाई में स्थित सेना की चौकी थी।

Manipur: मणिपुर पुलिस, सेना और CRPF स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

घटना के बाद से ही इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 26 मार्च की सुबह से मणिपुर पुलिस, सेना, CRPF और भारतीय रिजर्व बटालियन (IRB) ने मिलकर आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, 25 मार्च 2026 को सुबह लगभग 11:40 बजे फौलजांग और गोथोल इलाके के पास हथियारबंद उग्रवादियों ने फायरिंग की।

 

Manipur: छह बंकर ध्वस्त

सुरक्षा बल लगातार सतर्क हैं और इलाके में शांति बनाए रखने के लिए रणनीतिक तैनाती की गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

इससे पहले सुरक्षा बलों ने यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (UNLF) के एक सक्रिय सदस्य को पटसोई क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

सुरक्षा बलों ने इंफाल पश्चिम जिले के लिटान और मोंगकट चेपू ऊपरी गांव क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान अवैध रूप से बनाए गए छह बंकरों को ध्वस्त कर दिया।

Spread the love
Reporter Diaries

रिपोर्टर डायरीज (Reporter Diaries) एक समर्पित हिंदी न्यूज पोर्टल है, जो खबरों को सिर्फ सूचना नहीं बल्कि जिम्मेदारी मानकर प्रस्तुत करता है। यह मंच गांव, देहात, कस्बों से लेकर शहरों और देश-दुनिया तक की हर अहम खबर को निष्पक्ष, सटीक और जनहित के नजरिये से सामने लाता है। जहां अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में ग्रामीण भारत की आवाज़ दब जाती है, वहीं रिपोर्टर डायरीज उन मुद्दों को प्राथमिकता देता है जो आम आदमी के जीवन से सीधे जुड़े होते हैं।

इनकी सभी खबरें ›

यह भी पढ़ें

देश

बिसलेरी पानी विवाद: FSSAI की कार्रवाई, लैब रिपोर्ट और कंपनी का जवाब

बिसलेरी पानी विवाद की पूरी कहानी: गोवा प्लांट के नमूने, ब्रोमेट और PAHs की जांच, कंपनी की अपील, FSSAI की अभियोजन मंजूरी और पैकेज्ड पानी के नियमों में बदलाव का विस्तृत घटनाक्रम।

23 Nov 2026
प्रदेश

मां के नाम योगी की भावुक पाती: संन्यास के बाद भिक्षा मांगने का प्रसंग याद किया, निराश्रित माताओं के लिए की अपील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां के नाम पाती में मातृत्व, संन्यास के बाद मां से भिक्षा मांगने की स्मृति और निराश्रित माताओं के सहारे बनने की अपील साझा की।

23 Nov 2026
प्रदेश

UP Blackout Mock Drill: यूपी के 75 जिलों में आज शाम 6 बजे ब्लैकआउट मॉक ड्रिल

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में आज शाम 6 बजे एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल होगी। करीब एक लाख सिविल डिफेंस स्वयंसेवक अभ्यास में शामिल होंगे।

22 Nov 2026
प्रदेश

उत्तर प्रदेश साइबर सुरक्षा पर 25 नवंबर को मंथन, AI और क्वांटम खतरों से निपटने की तैयारी

उत्तर प्रदेश साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 25 नवंबर को लखनऊ में कार्यशाला होगी। AI, क्वांटम जोखिम, सरकारी डेटा और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा पर चर्चा होगी।

22 Nov 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *