Monday, 23 November 2026
ताजा खबरें
● भारत-नेपाल संबंधों की सांस्कृतिक झलक: पीएम मोदी ने बालेन्द्र शाह को त्रिवेणी का जल भेंट किया● बिसलेरी पानी विवाद: FSSAI की कार्रवाई और कंपनी का जवाब● बिसलेरी पानी विवाद: FSSAI की कार्रवाई, लैब रिपोर्ट और कंपनी का जवाब● राजस्थान में ठंड का कहर: MP-छत्तीसगढ़ में बादलों से ठंड थमी, यूपी-बिहार में घना कोहरा● भारत-न्यूजीलैंड पहला टेस्ट ड्रॉ: भारत के लिए WTC की राह मुश्किल● मां के नाम योगी की भावुक पाती: संन्यास के बाद भिक्षा मांगने का प्रसंग याद किया, निराश्रित माताओं के लिए की अपील● बालेन शाह का भारत दौरा: मोदी से आज वार्ता, ऊर्जा और कनेक्टिविटी पर नजर● 2027 विधानसभा चुनाव: यूपी-पंजाब समेत 5 राज्यों में तारीखों के एलान की तैयारी

होम › विदेश

भारत-नेपाल संबंधों की सांस्कृतिक झलक: पीएम मोदी ने बालेन्द्र शाह को त्रिवेणी का जल भेंट किया

RD Desk · 23 November 2026, 2:38 pm · 1 मिनट पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह हैदराबाद हाउस में उपहारों का आदान-प्रदान करते हुए

नई दिल्ली में भारत और नेपाल के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता के दौरान दोनों देशों के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रिश्तों की झलक देखने को मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह को उपहार स्वरूप त्रिवेणी का पवित्र जल भेंट किया, जबकि नेपाल के प्रधानमंत्री ने मोदी को रुद्राक्ष की माला और पशुपतिनाथ मंदिर का प्रसाद दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह हैदराबाद हाउस में उपहारों का आदान-प्रदान करते हुए
भारत-नेपाल द्विपक्षीय वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह।

हैदराबाद हाउस में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल बैठक का आयोजन किया गया। वार्ता से पहले दोनों नेताओं के बीच उपहारों का आदान-प्रदान दोनों देशों के गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव को दर्शाता है।

भारत दौरे के दूसरे और अंतिम दिन नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह का राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें गले लगाया। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। तय कार्यक्रम के अनुसार शाह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पहुंचे और पुष्प अर्पित कर बापू को श्रद्धांजलि दी।

राजघाट के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री सीधे हैदराबाद हाउस पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस दौरान दीर्घकालिक द्विपक्षीय लक्ष्यों और ठोस उद्देश्यों को तय करने के लिए ‘समृद्ध नेपाल, समुन्नत भारत’ शीर्षक से संयुक्त विजन दस्तावेज जारी किए जाने की संभावना है।

इस यात्रा के दौरान दोनों देशों की ओर से कनेक्टिविटी और ऊर्जा सहयोग से जुड़ी कई पूरी हो चुकी परियोजनाओं का उद्घाटन करने और नई परियोजनाओं की आधारशिला रखने की उम्मीद है। नेपाल के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, बातचीत मुख्य रूप से व्यापार, परिवहन, निवेश, ऊर्जा, कनेक्टिविटी नेटवर्क और बुनियादी ढांचे के विकास में आर्थिक सहयोग मजबूत करने पर केंद्रित होगी।

अयोध्या और जनकपुरधाम के बीच नई ट्रेन सेवा का उद्घाटन

बैठक के बाद दोनों नेता अयोध्या और नेपाल के जनकपुरधाम के बीच चलने वाली नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा का उद्घाटन करेंगे।

अयोध्या से जनकपुरधाम तक चलने वाली यह ट्रेन 604 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इसके प्रमुख स्टॉपेज में अयोध्या धाम, गोरखपुर, बस्ती, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, मधुबनी और जयनगर शामिल हैं।

यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी। जनकपुरधाम से हर शनिवार और अयोध्या कैंट से हर सोमवार को रवाना होगी। इससे भारत में भगवान राम की जन्मभूमि और नेपाल में माता सीता की जन्मभूमि के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित होगा।

Spread the love
RD Desk

रिपोर्टर डायरीज (Reporter Diaries) एक समर्पित हिंदी न्यूज पोर्टल है, जो खबरों को सिर्फ सूचना नहीं बल्कि जिम्मेदारी मानकर प्रस्तुत करता है। यह मंच गांव, देहात, कस्बों से लेकर शहरों और देश-दुनिया तक की हर अहम खबर को निष्पक्ष, सटीक और जनहित के नजरिये से सामने लाता है। जहां अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में ग्रामीण भारत की आवाज़ दब जाती है, वहीं रिपोर्टर डायरीज उन मुद्दों को प्राथमिकता देता है जो आम आदमी के जीवन से सीधे जुड़े होते हैं।इस पोर्टल की खासियत है कि यह ज़मीनी सच्चाई पर आधारित रिपोर्टिंग करता है। गांवों की समस्याएं, किसानों की पीड़ा, मजदूरों की आवाज़, स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दे यहां प्रमुखता से प्रकाशित किए जाते हैं। इसके साथ ही राजनीति, अपराध, अर्थव्यवस्था, खेल, संस्कृति और देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को भी संतुलित और तथ्यात्मक ढंग से कवर किया जाता है।रिपोर्टर डायरीज केवल खबर दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनसमस्याओं, जनआंदोलनों, सामाजिक कार्यक्रमों और सकारात्मक बदलाव की कहानियों को भी मंच देता है। हर सूचना, हर कार्यक्रम और हर मुद्दे को उसकी अहमियत के अनुसार स्थान देना इसकी कार्यशैली का हिस्सा है।डिजिटल दौर में तेज़ और विश्वसनीय खबरों की जरूरत को समझते हुए रिपोर्टर डायरीज पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करता है। यह पोर्टल उन लोगों की आवाज़ बनने की कोशिश करता है, जिनकी बात अक्सर अनसुनी रह जाती है। सच, सरोकार और संवेदनशीलता के साथ पत्रकारिता- यही रिपोर्टर डायरीज की पहचान है। आप हमें यहां लिख सकते हैं। Email: info@reporterdiaries.com

इनकी सभी खबरें ›

यह भी पढ़ें

विदेश

बालेन शाह का भारत दौरा: मोदी से आज वार्ता, ऊर्जा और कनेक्टिविटी पर नजर

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत के राजकीय दौरे में मोदी से वार्ता, ऊर्जा, व्यापार, आर्थिक सहायता, रेल और हवाई संपर्क के प्रमुख मुद्दों पर विस्तृत रिपोर्ट।

23 Nov 2026
विदेश

नेपाल के मधेश प्रदेश में सरोज कुमार यादव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

नेपाल के मधेश प्रदेश में सरोज कुमार यादव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें 30 दिनों के भीतर विधानसभा में विश्वास मत हासिल करना होगा।

22 Nov 2026
विदेश

चीन-सिंगापुर रिश्तों को नई ऊंचाई देने पर जोर, शी जिनपिंग से मिले लॉरेंस वोंग

सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शेनझेन में मुलाकात कर रणनीतिक संवाद, आर्थिक सहयोग और क्षेत्रीय स्थिरता को मजबूत करने पर जोर दिया।

20 Nov 2026
विदेश

मेगास्पीड ने एलिस हुआंग के कंपनी छोड़ने की पुष्टि की, जेनसेन हुआंग विवाद के बीच दिया बयान

Jensen Huang से जुड़े विवाद के बीच मेगास्पीड ने पुष्टि की है कि एलिस हुआंग 30 अगस्त 2025 को कंपनी छोड़ चुकी हैं। कंपनी ने अपने कारोबार और सप्लाई चेन पर लगे आरोपों को खारिज किया है।

15 Nov 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *