Monday, 23 November 2026
ताजा खबरें
● मोदी जी कहीं नहीं जाएंगे, 2029 में लाल किले की प्राचीर से फिर नजर आएंगे: नितिन नवीन● भारत-नेपाल संबंधों की सांस्कृतिक झलक: पीएम मोदी ने बालेन्द्र शाह को त्रिवेणी का जल भेंट किया● बिसलेरी पानी विवाद: FSSAI की कार्रवाई, लैब रिपोर्ट और कंपनी का जवाब● राजस्थान में ठंड का कहर: MP-छत्तीसगढ़ में बादलों से ठंड थमी, यूपी-बिहार में घना कोहरा● भारत-न्यूजीलैंड पहला टेस्ट ड्रॉ: भारत के लिए WTC की राह मुश्किल● मां के नाम योगी की भावुक पाती: संन्यास के बाद भिक्षा मांगने का प्रसंग याद किया, निराश्रित माताओं के लिए की अपील● बालेन शाह का भारत दौरा: मोदी से आज वार्ता, ऊर्जा और कनेक्टिविटी पर नजर● 2027 विधानसभा चुनाव: यूपी-पंजाब समेत 5 राज्यों में तारीखों के एलान की तैयारी

होम › देश

मोदी जी कहीं नहीं जाएंगे, 2029 में लाल किले की प्राचीर से फिर नजर आएंगे: नितिन नवीन

RD Desk · 23 November 2026, 3:41 pm · 1 मिनट पढ़ें

मोदी जी कहीं नहीं जाएंगे, 2029 में लाल किले की प्राचीर से फिर नजर आएंगे: नितिन नवीन

BJP: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रमुख नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी कहीं नहीं जाएंगे, वह 2029 में एक बार फिर लाल किले की प्राचीर से नजर आएंगे। राहुल गांधी सपने देखते रहिए, देश का युवा, किसान, महिला, मजदूर और हर वर्ग का व्यक्ति प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा है।

नितिन नवीन सोमवार को तेलंगाना के करीमनगर में आयोजित ‘सेव डेमोक्रेसी, रिमूव एनार्की’ महा पदयात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों, कांग्रेस की राजनीति और तेलंगाना की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार वोट चोरी का आरोप लगाते रहे हैं, लेकिन देश की जनता भाजपा के साथ है। करीमनगर की जनता ने भी अपने समर्थन और आशीर्वाद से यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता का भरोसा किसके साथ है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने 200 से अधिक स्थानों पर जुटाई भीड़

नितिन नवीन ने विपक्षी गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि इंडी गठबंधन के लोग पूरी ताकत लगाने के बावजूद एक रामलीला मैदान नहीं भर पाए, जबकि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने 200 से अधिक स्थानों पर रामलीला मैदान से कहीं ज्यादा लोगों को एकत्र कर दिया।

उन्होंने कहा कि विपक्ष ने अराजकता फैलाने का प्रयास किया, लेकिन भाजपा को लोकतंत्र का आशीर्वाद मिल रहा है। जो लोग अपने हाथों में संविधान की प्रति लेकर घूमते हैं, उन्हें समझना चाहिए कि संविधान केवल हाथ में रखने की चीज नहीं है, बल्कि संविधान हमारे दिल में है। विपक्ष के लोग जुबान से संविधान की बात करते हैं, जबकि भाजपा संविधान को पूजती है और सभी संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करती है।

राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर उठाए सवाल

भाजपा नेता ने राहुल गांधी के 13 करोड़ लोगों के वोट चोरी होने के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर तीन करोड़ लोगों को मतदाता सूची में शामिल क्यों किया जाना चाहिए? उन्होंने दावा किया कि छह करोड़ से अधिक लोग अपना स्थान बदल चुके हैं। उनके मुताबिक, तेलंगाना में भी लाखों लोगों ने अपने वोट दूसरी जगह स्थानांतरित कराए हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या ऐसे लोगों को दो बार मतदान करने की अनुमति दी जानी चाहिए?

उन्होंने कहा कि शेष तीन करोड़ लोगों के संबंध में निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2003 में भी जानकारी जुटाई थी, लेकिन उनके बारे में कोई स्पष्ट जवाब नहीं है। नितिन नवीन ने आरोप लगाया कि ऐसे लोगों के समर्थन में राहुल गांधी आवाज उठा रहे हैं।

आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर हमला

नितिन नवीन ने कांग्रेस पर लोकतंत्र के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी, वे आज लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं।

उन्होंने राहुल गांधी पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी देश के भीतर और विदेशों में भी भारत का अपमान करते हैं। वह हर जगह जाकर कहते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था संकट में है, जबकि भारतीय अर्थव्यवस्था और देश का विकास वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत फ्रैजाइल फाइव से निकलकर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर खड़ा है।

तेलंगाना सरकार की उलटी गिनती शुरू होने का दावा

तेलंगाना की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए नितिन नवीन ने कहा कि राज्य सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। भाजपा कार्यकर्ता अब तेलंगाना सरकार को जवाबदेह ठहराएंगे।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को अपना जनादेश दिया था और वह राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित सेवक बने। कांग्रेस ने कभी सेवक की अवधारणा को नहीं समझा। उनके मुताबिक, कांग्रेस के लिए राजनीति सत्ता और विशेषाधिकार का माध्यम है, जबकि भाजपा के लिए सत्ता व्यक्तिगत लाभ का साधन नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम है।

नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि 2029 में भी नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि देश का युवा, किसान, महिला, मजदूर और समाज का हर वर्ग प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा है।

Spread the love
RD Desk

रिपोर्टर डायरीज (Reporter Diaries) एक समर्पित हिंदी न्यूज पोर्टल है, जो खबरों को सिर्फ सूचना नहीं बल्कि जिम्मेदारी मानकर प्रस्तुत करता है। यह मंच गांव, देहात, कस्बों से लेकर शहरों और देश-दुनिया तक की हर अहम खबर को निष्पक्ष, सटीक और जनहित के नजरिये से सामने लाता है। जहां अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में ग्रामीण भारत की आवाज़ दब जाती है, वहीं रिपोर्टर डायरीज उन मुद्दों को प्राथमिकता देता है जो आम आदमी के जीवन से सीधे जुड़े होते हैं।इस पोर्टल की खासियत है कि यह ज़मीनी सच्चाई पर आधारित रिपोर्टिंग करता है। गांवों की समस्याएं, किसानों की पीड़ा, मजदूरों की आवाज़, स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दे यहां प्रमुखता से प्रकाशित किए जाते हैं। इसके साथ ही राजनीति, अपराध, अर्थव्यवस्था, खेल, संस्कृति और देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को भी संतुलित और तथ्यात्मक ढंग से कवर किया जाता है।रिपोर्टर डायरीज केवल खबर दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनसमस्याओं, जनआंदोलनों, सामाजिक कार्यक्रमों और सकारात्मक बदलाव की कहानियों को भी मंच देता है। हर सूचना, हर कार्यक्रम और हर मुद्दे को उसकी अहमियत के अनुसार स्थान देना इसकी कार्यशैली का हिस्सा है।डिजिटल दौर में तेज़ और विश्वसनीय खबरों की जरूरत को समझते हुए रिपोर्टर डायरीज पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करता है। यह पोर्टल उन लोगों की आवाज़ बनने की कोशिश करता है, जिनकी बात अक्सर अनसुनी रह जाती है। सच, सरोकार और संवेदनशीलता के साथ पत्रकारिता- यही रिपोर्टर डायरीज की पहचान है। आप हमें यहां लिख सकते हैं। Email: info@reporterdiaries.com

इनकी सभी खबरें ›

यह भी पढ़ें

देश

बिसलेरी पानी विवाद: FSSAI की कार्रवाई, लैब रिपोर्ट और कंपनी का जवाब

बिसलेरी पानी विवाद की पूरी कहानी: गोवा प्लांट के नमूने, ब्रोमेट और PAHs की जांच, कंपनी की अपील, FSSAI की अभियोजन मंजूरी और पैकेज्ड पानी के नियमों में बदलाव का विस्तृत घटनाक्रम।

23 Nov 2026
देश

राजस्थान में ठंड का कहर: MP-छत्तीसगढ़ में बादलों से ठंड थमी, यूपी-बिहार में घना कोहरा

राजस्थान के माउंट आबू में पारा 3°C तक पहुंचने की खबर है। मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में बादलों से रात की ठंड में नरमी और यूपी-बिहार में घने कोहरे की संभावना है।

23 Nov 2026
देश

2027 विधानसभा चुनाव: यूपी-पंजाब समेत 5 राज्यों में तारीखों के एलान की तैयारी

उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज हैं। चुनाव कार्यक्रम जनवरी में और मतदान फरवरी-मार्च में होने की संभावना, आधिकारिक घोषणा का इंतजार।

22 Nov 2026
देश

5.21 लाख इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के बावजूद चुनाव हारीं भगवती भील, वार्ड-11 में 322 वोटों से शिकस्त

प्रतापगढ़ जिला परिषद वार्ड-11 में बीएपी की गीता ने कांग्रेस की भगवती भील को 322 वोटों से हराया। भगवती भील के इंस्टाग्राम पर 5.21 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

22 Nov 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *