Bihar Cabinet: नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद बिहार कैबिनेट में बदलाव, विजय सिन्हा को शहरी विकास और दिलीप जायसवाल को सड़क निर्माण विभाग

बिहार में मंगलवार(16 दिसंबर) को नितिन नबीन ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। उनके भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद यह कदम उठाया गया। इस्तीफे के तुरंत बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रशासनिक कामकाज को प्रभावित होने से बचाने के लिए विभागों का पुनः आवंटन कर दिया।

विजय कुमार सिन्हा को मिला शहरी विकास एवं आवास विभाग का जिम्मा

कैबिनेट फेरबदल में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की जिम्मेदारियां और बढ़ा दी गई हैं। उन्हें शहरी विकास एवं आवास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह विभाग शहरों की आधारभूत संरचना, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं और नागरिक सुविधाओं से जुड़ा हुआ है।
पहले से ही वे राजस्व, भूमि सुधार और खनन जैसे अहम विभाग संभाल रहे हैं। सरकार को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में शहरी विकास योजनाओं को नई रफ्तार मिलेगी।

सड़क निर्माण विभाग की कमान अब दिलीप जायसवाल के हाथ

उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल को सड़क निर्माण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। राज्य में संपर्क और विकास के लिहाज से यह विभाग बेहद अहम माना जाता है। नितिन नबीन के कार्यकाल में शुरू हुई सड़क परियोजनाओं को तय समयसीमा में पूरा करना अब जायसवाल के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी होगी।

‘एक व्यक्ति, एक पद’ नीति के तहत दिया इस्तीफा

नितिन नबीन ने भाजपा की ‘एक व्यक्ति, एक पद’ नीति का पालन करते हुए मंत्री पद छोड़ा है। हाल ही में उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *