Wednesday, 04 November 2026
ताजा खबरें
● सौरभ चंद्राकर ने कैसे फैलाया Mahadev Satta App का नेटवर्क?● Cyclone Murasu: टला नहीं है चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा, इन राज्यों में मचाएगा तबाही● Farakka Jal Sandhi पर संजय झा का बड़ा बयान, बिहार के जल पर पहला हक बिहारियों का● अय्याश ASI बना रहा था अवैध संबंध, भेद खुलने पर ग्रामीणों पर बरसाई गोलियां, एक की मौत; तीन घायल● भारत से व्यापार बंद करना पाकिस्तान को पड़ा भारी, 40 अरब डॉलर का हुआ नुकसान● बिहार के सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा पर अहम बैठक, CM सम्राट चौधरी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात● UP Vidhansabha Chunav: अंबेडकरनगर में सपा का दबदबा, जानें इस बार का समीकरण● UP: चौरी-चौरा को करोड़ों की सौगात, CM Yogi ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

होम › Sports

बिहार को बड़ी खेल सौगात, तलवारबाजी के लिए ओलिंपिक ट्रेनिंग सेंटर को हरी झंडी, 2028 यूथ नेशनल गेम्स की मेजबानी भी तय

RD Desk · 17 December 2025, 3:56 am · 1 मिनट पढ़ें

बिहार को बड़ी खेल सौगात, तलवारबाजी के लिए ओलिंपिक ट्रेनिंग सेंटर को हरी झंडी, 2028 यूथ नेशनल गेम्स की मेजबानी भी तय

बिहार के खेल क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। राज्य में तलवारबाजी (फेंसिंग) का ओलिंपिक ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किया जाएगा। इस प्रस्ताव को केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को स्वीकृति प्रदान की।
दिल्ली में आयोजित बैठक के दौरान बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ यह प्रस्ताव रखा, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने तुरंत सहमति जताई।

बैठक के दौरान खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और राज्य मंत्री रक्षा एन. खडसे को खेलों के क्षेत्र में बिहार सरकार द्वारा किए जा रहे सुधारात्मक प्रयासों और उपलब्धियों से अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन और अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

2028 यूथ नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा बिहार

बिहार को खेल जगत में एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। राज्य को पहली बार यूथ नेशनल गेम्स की मेजबानी सौंपी गई है। यह राष्ट्रीय स्तर का आयोजन वर्ष 2028 में बिहार में आयोजित होगा।
भारतीय ओलिंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस संबंध में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने उनसे औपचारिक मुलाकात भी की।

चीन के स्पोर्ट्स एक्सपो में शामिल होगी बिहार की टीम

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने अगले वर्ष मई में चीन में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स एक्सपो में बिहार की भागीदारी का प्रस्ताव भी केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा।
डॉ. मनसुख मंडाविया ने इस पर सहमति देते हुए कहा कि केंद्र और बिहार सरकार के अधिकारी संयुक्त रूप से इस एक्सपो में भाग लेंगे, जिससे अंतरराष्ट्रीय खेल तकनीक और प्रशिक्षण प्रणालियों को समझने में मदद मिलेगी।

खेल मंथन शिविर में बिहार को मिला विशेष आमंत्रण

केंद्रीय खेल मंत्री ने जनवरी में प्रस्तावित खेल मंथन शिविर में बिहार की खेल मंत्री, खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक को औपचारिक रूप से आमंत्रित किया।
इस शिविर में मिशन ओलिंपिक के तहत नए ओलिंपिक ट्रेनिंग सेंटर, खिलाड़ियों की तैयारी और पदक संभावनाओं पर देशभर के विशेषज्ञों के साथ मंथन किया जाएगा।

बिहार की सांस्कृतिक विरासत से हुआ सम्मान

बैठक के समापन पर खेल मंत्री श्रेयसी सिंह और बीएसएसए के महानिदेशक ने केंद्रीय मंत्री को मधुबनी पेंटिंग से सजी साड़ी, अंग वस्त्र और बोधि वृक्ष का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

Spread the love
RD Desk

रिपोर्टर डायरीज (Reporter Diaries) एक समर्पित हिंदी न्यूज पोर्टल है, जो खबरों को सिर्फ सूचना नहीं बल्कि जिम्मेदारी मानकर प्रस्तुत करता है। यह मंच गांव, देहात, कस्बों से लेकर शहरों और देश-दुनिया तक की हर अहम खबर को निष्पक्ष, सटीक और जनहित के नजरिये से सामने लाता है। जहां अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में ग्रामीण भारत की आवाज़ दब जाती है, वहीं रिपोर्टर डायरीज उन मुद्दों को प्राथमिकता देता है जो आम आदमी के जीवन से सीधे जुड़े होते हैं।इस पोर्टल की खासियत है कि यह ज़मीनी सच्चाई पर आधारित रिपोर्टिंग करता है। गांवों की समस्याएं, किसानों की पीड़ा, मजदूरों की आवाज़, स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दे यहां प्रमुखता से प्रकाशित किए जाते हैं। इसके साथ ही राजनीति, अपराध, अर्थव्यवस्था, खेल, संस्कृति और देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को भी संतुलित और तथ्यात्मक ढंग से कवर किया जाता है।रिपोर्टर डायरीज केवल खबर दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनसमस्याओं, जनआंदोलनों, सामाजिक कार्यक्रमों और सकारात्मक बदलाव की कहानियों को भी मंच देता है। हर सूचना, हर कार्यक्रम और हर मुद्दे को उसकी अहमियत के अनुसार स्थान देना इसकी कार्यशैली का हिस्सा है।डिजिटल दौर में तेज़ और विश्वसनीय खबरों की जरूरत को समझते हुए रिपोर्टर डायरीज पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करता है। यह पोर्टल उन लोगों की आवाज़ बनने की कोशिश करता है, जिनकी बात अक्सर अनसुनी रह जाती है। सच, सरोकार और संवेदनशीलता के साथ पत्रकारिता- यही रिपोर्टर डायरीज की पहचान है। आप हमें यहां लिख सकते हैं। Email: info@reporterdiaries.com

इनकी सभी खबरें ›

यह भी पढ़ें

प्रदेश

Farakka Jal Sandhi पर संजय झा का बड़ा बयान, बिहार के जल पर पहला हक बिहारियों का

Farakka Jal Sandhi: बिहार के जल अधिकार को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने…

03 Nov 2026
प्रदेश

अय्याश ASI बना रहा था अवैध संबंध, भेद खुलने पर ग्रामीणों पर बरसाई गोलियां, एक की मौत; तीन घायल

Madhubani Police Firing: बिहार के मधुबनी जिले में पुलिस की वर्दी को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ गांव में पुलिस पिकेट…

03 Nov 2026
प्रदेश

बिहार के सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा पर अहम बैठक, CM सम्राट चौधरी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात

Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर राज्य के सीमावर्ती जिलों की…

02 Nov 2026
प्रदेश

UP: चौरी-चौरा को करोड़ों की सौगात, CM Yogi ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

रिपोर्टर डायरीज | गोरखपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के चौरी-चौरा विधानसभा क्षेत्र को 287 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 84 विकास परियोजनाओं…

02 Nov 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *