India: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। न
यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, जारी आदेश के अनुसार पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है, जबकि डीजल पर यह 10 रुपये से घटाकर शून्य कर दी गई है।
India: भारत सरकार का नया फैसला
इस बीच देश के कई हिस्सों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। दरअसल, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव के कारण कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है।
खासकर होरमुज स्ट्रेट पर ईरान के प्रतिबंधों के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। ऐसे में सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए यह फैसला लिया है।
पेट्रोल और डिजल की किमत
नायरा एनर्जी जैसी निजी कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 5.30 रुपये और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है। अगर प्रमुख शहरों में कीमतों की बात करें, तो पेट्रोल के दामों में हाल के दिनों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।
वहीं सरकारी तेल कंपनियों ने फिलहाल अपने दाम स्थिर रखे हैं, जिससे बाजार में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सबसे अधिक कीमत हैदराबाद में 107.46 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम कीमत चंडीगढ़ में 94.30 रुपये प्रति लीटर है।
वहीं डीजल की कीमतों में भी 27 मार्च को कोई बदलाव नहीं हुआ। डीजल का सबसे ऊंचा भाव हैदराबाद में 95.70 रुपये प्रति लीटर है, जबकि चंडीगढ़ में यह सबसे कम 82.45 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध है।
सरकार की एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बावजूद बाजार की स्थिति पर वैश्विक हालात का असर साफ नजर आ रहा है, और आने वाले दिनों में कीमतों में उतार-चढ़ाव की संभावना बनी हुई है।