Sunday, 22 November 2026
ताजा खबरें
● 5.21 लाख इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के बावजूद चुनाव हारीं भगवती भील, वार्ड-11 में 322 वोटों से शिकस्त● UP Blackout Mock Drill: यूपी के 75 जिलों में आज शाम 6 बजे ब्लैकआउट मॉक ड्रिल● उत्तर प्रदेश साइबर सुरक्षा पर 25 नवंबर को मंथन, AI और क्वांटम खतरों से निपटने की तैयारी● वेलिंगटन टेस्ट: भारत ने शुरुआती 7 विकेट पर 50+ रन की 7 साझेदारियों का रिकॉर्ड बनाया● आजमगढ़ विधानसभा: दुर्गा प्रसाद यादव का दबदबा, सपा का मजबूत गढ़● कोटा सड़क हादसा: खाटूश्याम जी से लौट रहे एक परिवार के 9 लोगों की मौत● नेपाल के मधेश प्रदेश में सरोज कुमार यादव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली● वेलिंगटन टेस्ट: भारत की पकड़ मजबूत, न्यूजीलैंड पर हार का खतरा

होम › देश

Reporter Diaries · 27 March 2026, 3:12 pm · 1 मिनट पढ़ें

सांकेतिक फोटो/AI

India: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। न

यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, जारी आदेश के अनुसार पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है, जबकि डीजल पर यह 10 रुपये से घटाकर शून्य कर दी गई है।

India: भारत सरकार का नया फैसला

इस बीच देश के कई हिस्सों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। दरअसल, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव के कारण कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है।

खासकर होरमुज स्ट्रेट पर ईरान के प्रतिबंधों के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। ऐसे में सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए यह फैसला लिया है।

पेट्रोल और डिजल की किमत

नायरा एनर्जी जैसी निजी कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 5.30 रुपये और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है। अगर प्रमुख शहरों में कीमतों की बात करें, तो पेट्रोल के दामों में हाल के दिनों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।

वहीं सरकारी तेल कंपनियों ने फिलहाल अपने दाम स्थिर रखे हैं, जिससे बाजार में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सबसे अधिक कीमत हैदराबाद में 107.46 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम कीमत चंडीगढ़ में 94.30 रुपये प्रति लीटर है।

वहीं डीजल की कीमतों में भी 27 मार्च को कोई बदलाव नहीं हुआ। डीजल का सबसे ऊंचा भाव हैदराबाद में 95.70 रुपये प्रति लीटर है, जबकि चंडीगढ़ में यह सबसे कम 82.45 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध है।

सरकार की एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बावजूद बाजार की स्थिति पर वैश्विक हालात का असर साफ नजर आ रहा है, और आने वाले दिनों में कीमतों में उतार-चढ़ाव की संभावना बनी हुई है।

Spread the love
Reporter Diaries

रिपोर्टर डायरीज (Reporter Diaries) एक समर्पित हिंदी न्यूज पोर्टल है, जो खबरों को सिर्फ सूचना नहीं बल्कि जिम्मेदारी मानकर प्रस्तुत करता है। यह मंच गांव, देहात, कस्बों से लेकर शहरों और देश-दुनिया तक की हर अहम खबर को निष्पक्ष, सटीक और जनहित के नजरिये से सामने लाता है। जहां अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में ग्रामीण भारत की आवाज़ दब जाती है, वहीं रिपोर्टर डायरीज उन मुद्दों को प्राथमिकता देता है जो आम आदमी के जीवन से सीधे जुड़े होते हैं।

इनकी सभी खबरें ›

यह भी पढ़ें

देश

5.21 लाख इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के बावजूद चुनाव हारीं भगवती भील, वार्ड-11 में 322 वोटों से शिकस्त

प्रतापगढ़ जिला परिषद वार्ड-11 में बीएपी की गीता ने कांग्रेस की भगवती भील को 322 वोटों से हराया। भगवती भील के इंस्टाग्राम पर 5.21 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

22 Nov 2026
देश

पीएम मोदी ने Nitish Setu का किया उद्घाटन, बिहार को विकास परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली में नीतीश सेतु का उद्घाटन किया। बिहार में हाईवे, ऊर्जा, ई-बस और आवास से जुड़ी कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

21 Nov 2026
न्यूज

मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, हरिद्वार में चंडीघाट पर हुआ सावित्री देवी का अंतिम संस्कार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शनिवार को हरिद्वार के चंडीघाट पर अंतिम संस्कार हुआ। मां के अंतिम दर्शन करते हुए सीएम योगी भावुक हो गए और अर्थी को कंधा दिया।

21 Nov 2026
Video

हैदराबाद में Meta ऑफिस में यूथ कांग्रेस की तोड़फोड़, अकाउंट बहाली के लिए 7 दिन का अल्टीमेटम

तेलंगाना यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हैदराबाद में मेटा कार्यालय में तोड़फोड़ कर दो पदाधिकारियों के अकाउंट पर लगी पाबंदियों का विरोध किया। संगठन ने अकाउंट और पोस्ट बहाल करने के लिए सात दिन का अल्टीमेटम दिया।

21 Nov 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *