लेबनान में इजरायल का ग्राउंड ऑपरेशन शुरू, IDF ने हिज्बुल्लाह को बनाया निशाना

Israel: मध्य-पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल ने लेबनान में जमीनी अभियान शुरू कर दिया है। इजरायली सेना यानी इज़राइल रक्षा बल ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि उसने दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के खिलाफ  ग्राउंड ऑपरेशन शुरू किया है।

 

दरअसल इज़राइल और संयुक्त राज्य अमेरिकाने 28 फरवरी को Iran के खिलाफ हमला किया था। इसके जवाब में 2 मार्च को ईरान समर्थित संगठन हिज्बुल्लाह ने इजरायल पर रॉकेट हमले किए।

 

Israel : 91 वी डिवीजन जमीनी अभियान

 

IDF के अनुसार उसकी 91वीं डिवीजन की इकाइयों ने निर्धारित रक्षा क्षेत्र का विस्तार करने के लिए केंद्रित जमीनी अभियान शुरू कर दिया है।

 

सेना का कहना है कि रक्षा क्षेत्र का विस्तार खतरों को खत्म करने और उत्तरी इजरायल के नागरिकों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा परत तैयार करने के लिए जरूरी है।

 

मुख्य उद्देश्य गैलीली क्षेत्र की बस्तियों को सुरक्षित रखना

 

जमीनी सैनिकों की एंट्री से पहले इलाके में तैयारी के लिए इजरायली सेना ने तोपखाने और वायुसेना की मदद से कई ठिकानों पर हमले किए। ये अभियान 146वीं डिवीजन के साथ मिलकर चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य गैलीली क्षेत्र की बस्तियों को सुरक्षित रखना बताया गया है।

 

IDF ने हिब्रू भाषा में किए गए अपने पोस्ट के साथ नाइट विजन और हाई-कॉन्ट्रास्ट तस्वीरें भी साझा की हैं। इन तस्वीरों में सैनिकों को घने लेबनानी इलाके में आगे बढ़ते हुए देखा जा सकता है। सुरक्षा कारणों से सैनिकों के चेहरे धुंधले किए गए हैं।

 

रायली सेना का कहना है कि यह कार्रवाई सीधे तौर पर हिज्बुल्लाह की उन गतिविधियों के जवाब में की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *