Hazaribagh: झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड स्थित कुसुंभा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 12 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ गंभीर अपराध के बाद उसकी हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है।
किशोरी मंगलवार रात ,गांव में निकले मंगला जुलूस को देखने के लिए घर से निकली थी। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
बुधवार सुबह गांव के एक मैदान में गड्ढे के पास उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई।
Hazaribagh: ग्रामीणों में आक्रोश
घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस का घेराव किया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद स्थिति नियंत्रण में आई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने अपराध के बाद पहचान छिपाने की नीयत से शव को क्षतिग्रस्त किया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से साक्ष्य जुटाए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है।
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच तेज
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से साक्ष्य जुटाए गए हैं।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने इस घटना को कानून-व्यवस्था की विफलता बताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना समाज को झकझोर देने वाली है।
साहू ने पीड़ित परिवार से मिलने की भी घोषणा की है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिलनी चाहिए। साहू ने पीड़ित परिवार से मिलने की भी घोषणा की है।