सावधान बिहार! तापमान में 3°C की गिरावट, 15 जिलों में कोहरे का खतरा!

Temperature Drop News: बिहार के मौसम में हलचल शुरू हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। लेकिन उसके बाद तापमान में तेजी से गिरावट की संभावना है। तापमान 2 से 3 डिग्री तक काम हो सकता है। दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव कड़ाके की ठंड का संकेत दे रहे हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि ठंड से बचाव के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें।

Temperature Drop News: पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक, बदलेगा मौसम

बिहार में पश्चिमी विकशॉप की एंट्री हो चुकी है, जिससे मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पछुआ हवाएं रात में चलना शुरू हो चुकी है और अगले कुछ दिनों में उनकी रफ्तार और बढ़ेगी। यह हवाएं दिन और रात दोनों समय के तापमान को नीचे गिराने में अहम भूमिका निभाएंगी। तीन दिनों के बाद ठंड में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

Temperature Drop News: तीन दिनों बाद छाएगा घना कोहरा

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक चक्रवातीय परिसंचरण पूर्वी बांग्लादेश और दक्षिण असम के पास समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर सक्रिय है। इसके साथ ही उत्तरी भारत में समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर ऊपर जेट स्ट्रीम 210 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से बह रही है। इन मौसमी परिस्थितियों के चलते अगले तीन दिनों के बाद बिहार के अधिकांश जिलों में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाएगा। इससे विजिबिलिटी कम होगी, जिससे लोगों को यात्रा में परेशानी हो सकती है।

 आज इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

आज 4 दिसंबर को बिहार के 15 जिलों में कोहरा छाने की चेतावनी दी गई है। इनमें दरभंगा, मुजफ्फरपुर,पश्चिमी चंपारण,सिवान, किशनगंज, जु मुई,बक्सर, कैमूर, पटना, भागलपुर, शेखपुरा,जहानाबाद, वैशाली,मधेपुर और कटिहार शामिल है। इन जिलों में देर रात और सुबह हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाएगा। वाहन चालकों को खास तौर पर सतर्क रहने की जरूरत है।

 ठंड बढ़ने के संकेत :रहे तैयार

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, दिन रात के तापमान में उतार- चढ़ाव ठंड बढ़ने के संकेत है। कछुआ हवा की तेज रफ्तार और पश्चिमी विक्षोभ का असर ठंड को और बढ़ाएगा। तापमान में गिरावट से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। हॉस्टल पर बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतें।

 कोहरे और ठंड से बचने के लिए टिप्स

1… सुबह शाम बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहने।

2… वाहन चलाते समय गति धीमी रखें और फोग लाइट का इस्तेमाल करें।

3… गर्म पानी पीने की आदत डालें और खानपान में गर्म चीजों को शामिल करें।

4… बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखें।

 कड़ाके की ठंड का आ सकता है दौर

आने वाले दिनों में बिहार में करने की ठंड का दौर शुरू हो सकता है। दिन के साथ रात का तापमान भी तेजी से गिरेगा। मौसम विभाग में पहले ही संकेत दे दिए हैं कि इस बार ठंड अधिक सताएगी। सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *